{"_id":"6a7b39c3fc08fb2a0801ede1","slug":"lionel-messi-takes-indefinite-break-from-football-after-father-s-death-return-date-unknown-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: महान लियोनल मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया; क्यों किया ऐसा? जानें पूरा मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lionel Messi: महान लियोनल मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया; क्यों किया ऐसा? जानें पूरा मामला
Tue, 11 Aug 2026 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:33 PM IST
सार
मेसी का फुटबॉल से ब्रेक ऐसे समय आया है जब वह दोबारा शानदार फॉर्म में लौट रहे थे। उन्होंने हाल ही में लीग्स कप में एटलेटिको सैन लुइस के खिलाफ दो गोल किए थे। लेकिन पिता के निधन के बाद फिलहाल मेसी के लिए फुटबॉल से जुड़े सभी लक्ष्य पीछे हो गए हैं।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : ANI/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना और इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया है। मेसी अपने परिवार के साथ रहने के लिए अर्जेंटीना के रोसारियो लौट गए हैं। इंटर मियामी ने उन्हें पूरी तरह समर्थन देते हुए वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि 39 वर्षीय मेसी कब मैदान पर लौटेंगे।
विज्ञापन
पिता के निधन के बाद अर्जेंटीना लौटे मेसी
मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसके बाद इंटर मियामी के कप्तान निजी विमान से अपने गृहनगर रोसारियो पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ निजी अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। मेसी उस समय दक्षिण फ्लोरिडा में मौजूद थे और इंटर मियामी के आगामी लीग्स कप मुकाबले की तैयारी कर रहे थे। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद उन्होंने तुरंत अर्जेंटीना लौटने का फैसला किया।
इंटर मियामी ने दी पूरी छूट
स्पेनिश प्रकाशन मार्का की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर मियामी ने मेसी को पूरा समर्थन दिया है और उन्हें बिना किसी शर्त के छुट्टी दी गई है। क्लब ने मेसी की वापसी के लिए फिलहाल कोई तारीख भी तय नहीं की है। इसका मतलब है कि मेसी तब तक अर्जेंटीना में अपने परिवार के साथ रह सकते हैं, जब तक वह खुद फुटबॉल में लौटने के लिए तैयार महसूस नहीं करते। उनकी वापसी और टीम में चयन पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत स्थिति और तैयारी पर निर्भर करेगा।

मेसी के लिए पिता सिर्फ पिता नहीं, करियर के अहम सलाहकार भी थे
जॉर्ज मेसी का अपने बेटे के करियर में बेहद अहम योगदान रहा। वह मेसी के शुरुआती दिनों से ही उनके मैनेजर, प्रतिनिधि और सलाहकार की भूमिका निभाते रहे। रोसारियो में मेसी के युवा करियर के शुरुआती दौर से लेकर विश्व फुटबॉल के शिखर तक पहुंचने के सफर में जॉर्ज उनके साथ रहे। ऐसे में उनका निधन मेसी के लिए निजी और पेशेवर, दोनों स्तर पर बेहद बड़ी क्षति है।
शानदार फॉर्म में लौटे थे मेसी
मेसी का फुटबॉल से ब्रेक ऐसे समय आया है जब वह दोबारा शानदार फॉर्म में लौट रहे थे। उन्होंने हाल ही में लीग्स कप में एटलेटिको सैन लुइस के खिलाफ दो गोल किए थे। लेकिन पिता के निधन के बाद फिलहाल मेसी के लिए फुटबॉल से जुड़े सभी लक्ष्य पीछे हो गए हैं। उनकी प्राथमिकता इस समय परिवार के साथ रहना है।

इंटर मियामी के लिए शानदार रहा है मेसी का सफर
2023 में इंटर मियामी से जुड़ने के बाद मेसी ने उत्तर अमेरिकी फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मेजर लीग सॉकर, कॉनकाकाफ टूर्नामेंट, लीग्स कप और घरेलू कप मुकाबलों को मिलाकर 107 मैचों में 92 गोल किए हैं। उनका औसत प्रति मैच 0.86 गोल का रहा है। मेसी के करियर में अब तक कुल 921 गोल दर्ज हैं और वह 1,000 गोल के ऐतिहासिक आंकड़े से 79 गोल दूर हैं। हालांकि, फिलहाल ये आंकड़े मेसी के लिए मायने नहीं रखते। वह रोसारियो में अपने परिवार के साथ हैं और मैदान पर उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है।