पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Grand Chess tour: Praggnaandhaa ends tied third, Gukesh sixth; Alireza wins know details

Grand Chess tour: प्रज्ञानंद संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे, गुकेश छठे; अलीरेजा फिरूजा बने चैंपियन

Mon, 06 Jul 2026 06:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब (क्रोएशिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब (क्रोएशिया) Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 06 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

ग्रैंड चेस टूर के क्रोएशियाई चरण में भारत के आर. प्रज्ञानंद 21.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे, जबकि विश्व चैंपियन डी. गुकेश 18.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। फ्रांस के अलीरेजा फिरूजा ने टाईब्रेक में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
Grand Chess tour: Praggnaandhaa ends tied third, Gukesh sixth; Alireza wins know details
आर प्रज्ञानंद - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने ग्रैंड चेस टूर के क्रोएशियाई चरण के अंतिम दिन शानदार वापसी करते हुए संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर प्रतियोगिता समाप्त की। वहीं फ्रांस के अलीरेजा फिरूजा ने टाईब्रेक में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फिरूजा और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने निर्धारित मुकाबलों के बाद 23.5-23.5 अंक हासिल किए। इसके बाद हुए टाईब्रेक में शुरुआती दो मुकाबले ड्रॉ रहे। अंततः आर्मागेडन मुकाबले में काले मोहरों से खेलते हुए फिरूजा ने ड्रॉ हासिल किया और नियमों के अनुसार चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन


भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने कुल 21.5 अंक जुटाए और फ्रांस के मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। अंतिम दिन की शुरुआत प्रज्ञानंद ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर के खिलाफ हार से की, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अंतिम आठ बाजियों में छह अंक हासिल किए। इस दौरान उन्होंने चैंपियन बने फिरूजा को भी हराया। हालांकि उन्हें एक और हार हमवतन डी. गुकेश के खिलाफ झेलनी पड़ी। वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश 18.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने 20 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। नीदरलैंड्स के अनिश गिरी 17 अंकों के साथ सातवें, रोमानिया के बोगदान-डेनियल डीक 15 अंकों के साथ आठवें, जॉर्डन वान फोरेस्ट 12.5 अंकों के साथ नौवें और मेजबान क्रोएशिया के इवान सारिच सात अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पुरस्कार राशि
अलीरेजा फिरूजा - 47,000 अमेरिकी डॉलर
नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव - 42,000 अमेरिकी डॉलर
आर. प्रज्ञानंद और मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव - 25,000-25,000 अमेरिकी डॉलर

ग्रैंड चेस टूर अंकतालिका
ग्रैंड चेस टूर की ओवरऑल स्टैंडिंग में अमेरिका के फैबियानो कारुआना 20 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जर्मनी के विन्सेंट कीमर 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अलीरेजा फिरूजा 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय खिलाड़ी आर. प्रज्ञानंद 11.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्हें इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बनाने के लिए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ग्रैंड चेस टूर के अगले दो चरण अमेरिका के सेंट लुइस में आयोजित होंगे, जिनमें एक रैपिड एवं ब्लिट्ज और एक क्लासिकल टूर्नामेंट खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रोएशियाई चरण की अंतिम अंकतालिका

खिलाड़ी अंक
अलीरेजा फिरूजा (फ्रांस) 23.5 (टाईब्रेक विजेता)
नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (उज्बेकिस्तान) 23.5
मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव (फ्रांस) 21.5
आर. प्रज्ञानंद (भारत) 21.5
विन्सेंट कीमर (जर्मनी) 20
डी. गुकेश (भारत) 18.5
अनिश गिरी (नीदरलैंड्स) 17
बोगदान-डेनियल डीक (रोमानिया) 15
जॉर्डन वान फोरेस्ट (नीदरलैंड्स) 12.5
इवान सारिच (क्रोएशिया) 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed