{"_id":"5bb9c279867a556828097740","slug":"grand-sports-festival-udhgosh-2018-in-iit-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उद्घोष 2018: ‘रांझण दे यार बुल्लया’ पर सिंगर अवनी-अमित ने झुमाया, खेलों का जादू छाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
उद्घोष 2018: ‘रांझण दे यार बुल्लया’ पर सिंगर अवनी-अमित ने झुमाया, खेलों का जादू छाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:30 PM IST
सार
- देश की पहली महिला फार्मूला-1 रेसर मीरा एर्डा छात्रों से हुई रूबरू
विज्ञापन
अवनी और अमित ने आईआईटीयंस को झुमाया
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर में चल रहे खेल महोत्सव ‘उद्घोष 2018’ के तीसरे दिन शनिवार को प्लेबैक सिंगर अमित मिश्रा व अवनी जोशी ने अपने गानों से आईआईटीयंस को जमकर झुमाया। स्टेज पर आते ही अमित व अवनी ने पहला गाना ‘रांझण दे यार बुल्लया.....’ गाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद गणपति बप्पा मोरया...., हम्मा-हम्मा-हम्मा....., दिल चाहता है...., जुगनी-जुगनी.... गाना गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आईआईटीयंस की बेहद मांग पर ‘रे कबीरा मान जा.....’ गाना गाकर छात्रों को खूब नचाया। विभिन्न प्रदेशों से आए मलखंभ के कलाकारों ने भी तरह-तरह के करतब दिखाए।
Trending Videos
खेल महोत्सव उद्घोष 2018
- फोटो : अमर उजाला
खेल महोत्सव ‘उद्घोष 2018’ के तीसरे दिन शनिवार को 22 खेल हुए जो देर रात तक चलते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रथम भारतीय महिला फार्मूला वन रेसर मीरा एर्डा रहीं। जो छात्रों से दोस्त की तरह रूबरू हुईं। शाम को सिंगर अमित मिश्रा ने धमाकेदार परफार्मेंस दी। उद्घोष-2018 का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महोत्सव उद्घोष 2018
फार्मूला वन रेसर मीरा ने छात्रों से अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मोटर स्पोर्ट्स खेल नहीं जीवन शैली है। एक जुनून है। जो हर फार्मूला वन रेसर के अंदर होता है। मीरा ने 2010 में नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, फिर मलेशिया में पहली अंतरराष्ट्रीय रेस में भाग लिया। 2011 में पहली रेस जीती, इसमें उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर का खिताब भी मिला। 2016 में मीरा फार्मूला-4 की चैंपियन बन गईं। 2017 में वह यूरो जेके श्रृंखला में रेसिंग करने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं, जो भारत में फार्मूला रेसिंग के उच्चतम वर्गों में से एक है।
क्रिकेट व वॉलीबॉल में आईआईटी कानपुर का जलवा
खेल महोत्सव उद्घोष 2018
- फोटो : अमर उजाला
उद्घोष-2018 खेल महोत्सव में शनिवार को क्रिकेट व वॉलीबॉल आईआईटी कानपुर ने अपना जलवा कायम रखा। क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, चेस, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, आदि खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन
खेल महोत्सव उद्घोष 2018
खेल विजेता उपविजेता
क्रिकेट आईआईटी कानपुर एनआईटी राउरकेला
वॉलीबॉल आईआईटी रुड़की मानव रचना
वॉलीबॉल आईआईटी कानपुर राउरकेला
बास्केटबॉल आईजीटीवी एमएमएमयूटी
फुटबॉल जेएसएसएफसी आर्यभट्ट कॉलेज दिल्ली
फुटबॉल डीसीएसी आईआईटी कोलकत्ता
कबड्डी केआईटीबनारस लिंगास
क्रिकेट आईआईटी कानपुर एनआईटी राउरकेला
वॉलीबॉल आईआईटी रुड़की मानव रचना
वॉलीबॉल आईआईटी कानपुर राउरकेला
बास्केटबॉल आईजीटीवी एमएमएमयूटी
फुटबॉल जेएसएसएफसी आर्यभट्ट कॉलेज दिल्ली
फुटबॉल डीसीएसी आईआईटी कोलकत्ता
कबड्डी केआईटीबनारस लिंगास
कमेंट
कमेंट X