सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

EXCLUSIVE: इनाम के रुपयों से शौक नहीं पिता का कर्ज चुकाएंगे सौरभ चौधरी, सांझा किए 'सपने'

अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 05 Oct 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary will pay the father's loan by reward money
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

जिस उम्र में पैसा हाथ में आने पर युवा बाइक या अन्य शौक पूरे करने को मचल उठते हैं। वहीं, ये युवा ऐसे हैं जो उन सपनों को पूरा करने की तैयारी में हैं जो अकेले उनके नहीं, पूरे परिवार के हैं। उन्हें यह ख्याल है कि यह पैसा उन्होंने कितनी मेहनत से कमाया है...

Trending Videos
Shooter Saurabh Chaudhary will pay the father's loan by reward money
सौरभ चौधरी

बात ऐसे युवा खिलाड़ियों की हो रही है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं और अब प्रदेश सरकार ने लखनऊ में इन्हें सम्मानित किया है। सभी को इनाम स्वरूप धनराशि मिली है। इसके बाद मानो इन खिलाड़ियों के सपनों को नए पंख लग गए। मेरठ के खिलाड़ियों ने यहां भी एक अलग मिसाल पेश की है। ‘अमर उजाला’ ने जब खिलाड़ियों से बात की तो उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपनी खुशियों और सपनों को सांझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary will pay the father's loan by reward money
सौरभ चौधरी शूटर - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले पिता का कर्ज चुकाएंगे
जकार्ता एशियन खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर मान बढ़ाने वाले सौरभ चौधरी अब अगले लक्ष्य की ओर बढ़ चले हैं। उन्हें सरकार की ओर से 50 लाख के इनाम की घोषणा की गई है। सौरभ को अर्जेंटीना में 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे युवा ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है। यहां से लौटने के बाद वह अपनी इनामी राशि लेने लखनऊ जाएंगे। यहां तक का सफर तय करने के लिए सौरभ चौधरी को ही नहीं उनके परिवार को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सौरभ का शूटर बनने का सपना माता-पिता को पूरा करना था। इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार को बैंक से लोन लेना पड़ा। सौरभ अपनी इस धनराशि से सबसे पहले पिता का कर्ज चुकाएंगे। पिता जगमोहन का कहना है कि महंगाई के इस दौर में हर जरूरत को पूरा कर पाना संभव नहीं है। सौरभ को उसकी जरूरत की हर चीज मिले, ताकि वह देश का मान बढ़ाए।

Shooter Saurabh Chaudhary will pay the father's loan by reward money
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पिता को सौंप दिया चेक
एशियन खेलों में बैडमिंटन टीम का हिस्सा रहे मेरठ के मनु अत्री को प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। बुधवार को चेक मिलने के बाद मनु अत्री हैदराबाद रवाना हो गए। मनु को यह पुरस्कार सैफ खेलों में दो स्वर्ण और एक सिल्वर पदक मिलने के कारण भी दिया है। मनु अत्री को 2016 ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया था। प्रदेश सरकार से मिले 5 लाख के चेक को मनु ने अपने पिता को सौंपा दिया, लेकिन पिता राजाराम ने उस चेक को बेटे को लौटा दिया। उनका मानना है कि मनु को इस पैसे की सबसे अधिक जरूरत है। 2010 के लक्ष्य को साधने के लिए मनु अत्री कड़ा अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वह इस पैसे को मनु अत्री के अभ्यास में सामने आने वाली जरूरतों को पूरा करने में खर्च करेंगे। वह मानते हैं कि एक खिलाड़ी के लिए देश की ओर से प्रतिनिधित्व करना भी बड़ी बात है।

विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary will pay the father's loan by reward money
दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता का घर का सपना पूरा करेंगी
मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वालीं कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान वर्तमान में लोनी बॉर्डर से सटे ग्राम गोकुलपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही हैं। माता-पिता ने सिलाई का काम कर दिव्या के हर सपने को पूरा किया। खुद का घर न होने की टीस मन में हमेशा रही। प्रदेश सरकार से मिले 30 लाख के चेक ने दिव्या के परिवार का मानों सपना ही पूरा कर दिया। दिव्या का कहना है कि वह इस राशि से दिल्ली में खुद का घर खरीदकर माता-पिता को तोहफे के रूप में देंगी। इससे पहले उन्हें 2010 में अंबाला में संपन्न हुए दंगल में भारत केसरी का खिताब और 10 लाख का नकद इनाम मिला था। चेक मिलने के बाद दिव्या ने सबसे पहले अपने माता-पिता को सूचना दी। भाई देव काकरान भी साथ रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed