{"_id":"6978b268e06cc9a175057443","slug":"mitai-won-the-salempur-championship-trophy-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी: सादाबाद को हराकर मीतई ने जीता फाइनल, विजेता टीम को मिले 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी: सादाबाद को हराकर मीतई ने जीता फाइनल, विजेता टीम को मिले 11 हजार
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
विजेता मीतई टीम को 11,000 रुपये नकद एवं सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता सादाबाद टीम को 5,100 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई। सम्मान पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल गए और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मीतई को सलेमपुर चेेंपियनशिप ट्राफी प्रदान करते टूर्नामेट आयोजक रवि पहलवान
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सादाबाद में सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गणतंत्र दिवस पर खेला गया। मीतई की टीम ने सादाबाद की टीम को 131 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर सादाबाद की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीतई की टीम की ओपनिंग जोड़ी ने पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखाए। चौकों-छक्कों की बरसात के बीच मीतई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादाबाद की टीम मीतई के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के चलते सादाबाद के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए। पूरी टीम मात्र 48 रन पर ऑलआउट हो गई और मीतई की टीम ने 131 रन के बड़े अंतर से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान व सादाबाद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने विजेता मीतई टीम को 11,000 रुपये नकद एवं सलेमपुर चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता सादाबाद टीम को 5,100 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई। सम्मान पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल गए और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बता दें कि सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले गए, जिसमें क्षेत्र की अनेक टीमों ने भाग लिया।