सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इंडोनेशिया पैरा एशियाई खेलों में दमखम दिखाएंगे उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 04 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand three players will shine in indonesia
manoj

इंडोनेशिया के जकार्ता में छह से 13 अक्तूबर तक होने वाले पैरा एशियाई खेलों में प्रदेश के तीन खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। तीनों 302 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं। यह दल जकार्ता पहुंच गया है। (खिलाड़ी मनोज सरकार)

Trending Videos
uttarakhand three players will shine in indonesia
manoj

हाल ही में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित और पैरा बैडमिंटन में विश्व में नंबर वन खिलाड़ी मनोज सरकार और रुद्रपुर के ही चिराग बरेठा इन खेलों में चुनौती पेश करेंगे। (खिलाड़ी मनोज सरकार)

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand three players will shine in indonesia
chirag

मनोज सरकार के नाम जहां 18 गोल्ड समेत करीब 28 पदक हैं, वहीं चिराग भी बेहतरीन पैरा शटलर हैं, जिनसे भारतीय दल को पदक की आस है। (खिलाड़ी चिराग)

uttarakhand three players will shine in indonesia
ashish negi
दूसरी ओर पौड़ी के मूल निवासी और वर्तमान में देहरादून के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट आशीष नेगी भी हैं। नेगी एफ-12 कैटेगरी यानी दृष्टिबाधित वर्ग के शॉटपुट खिलाड़ी हैं।

 
विज्ञापन
uttarakhand three players will shine in indonesia
chirag

आशीष ने मार्च 2018 में नेशनल पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया किया था। फोन पर हुई बातचीत में आशीष ने बताया कि पैरा एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करके 2020 टोक्यों में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए जाने वाले भारतीय दल में जगह बनाना और पदक जीतना मकसद है। एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता टी मरियप्पन होंगे। (खिलाड़ी चिराग)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed