सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University team selected for Sepak Takraw competition

Sports: सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम का चयन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

असम विश्वविद्यालय में होने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया है। टीम में कई खिलाड़ियों को जगह मिली है। 

Rohilkhand University team selected for Sepak Takraw competition
सेपक टाकरा प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर-महाविद्यालयीय सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध चार महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
Trending Videos


प्रतियोगिता के आधार पर असम विश्वविद्यालय में होने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का टीम में हुआ चयन
पुरुष टीम में विनय यादव, जतिन, उवेश, अमन, आर्यन, अमित, आश्मित, सार्थी, युवराज, सतीश, शानू, पृथ्वी, अभय, अनमोल व योगेश को शामिल किया गया। वहीं, महिला वर्ग में राशिका, सुहानी, समरीन, मोहिनी, चंचल, तान्या यादव, वंशिका, नंदिनी, नीलम, शालिनी राय, दिव्यांका पांडेय, यंत्रा व जिया का टीम में चयन हुआ।

प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, क्रीड़ा सचिव परिसर डॉ. नीरज कुमार, सह-क्रीड़ा सचिव डॉ. अजीत सिंह, विजय कुमार सिंहाल, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम आदि उपस्थित रहे। टीम का चयन लकी, शुभम तिवारी की ओर से किया गया। ऑफिशियल की भूमिका दीपक मौर्य ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed