सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian women's team lost to China in the quarter-finals and is out of the Asian Badminton Championships

Badminton Championship: क्वार्टर फाइनल में चीन से हारी भारतीय महिला टीम, एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंगदाओ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

टूर्नामेंट में इससे पहले दो मैच जीत चुकी दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा दसवीं रैंकिंग वाली गाओ फांग जि से एकतरफा मुकाबले में 9-21, 9-21 से हार गई।

Indian women's team lost to China in the quarter-finals and is out of the Asian Badminton Championships
तन्वी शर्मा - फोटो : DD News
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पिछली चैम्पियन भारतीय महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को दूसरे दर्जे की चीन की टीम से 0- 3 से हारकर बाहर हो गई। भारतीय पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेगी।
Trending Videos


भारत ने 2024 में इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था लेकिन इस बार पी वी सिंधू के नहीं खेलने से भारत की संभावनाओं को धक्का लगा।

टूर्नामेंट में इससे पहले दो मैच जीत चुकी दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा दसवीं रैंकिंग वाली गाओ फांग जि से एकतरफा मुकाबले में 9-21, 9-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने जुझारू खेल दिखाया लेकिन दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी जिया यि फान और झांग शू शियान से 22-24, 18-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

रक्षिता रामराज दूसरे एकल में शू वेन जिंग से 70 मिनट के मुकाबले में 14-21, 21-15, 17-21 से हार गई। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में म्यामांर को 5 . 0 से हराया था लेकिन थाईलैंड से 2-3 से हार गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed