फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'New Zealand Has Rachin Ravindra, Ish Sodhi and Ajaz Patel': PM Modi Praises Indian-Origin Achievers; Rugby

PM Modi in NZ: क्रिकेट से लेकर रग्बी और हॉकी तक... पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में खेल जगत को लेकर कही बड़ी बातें

Sat, 11 Jul 2026 02:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 02:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय मूल के खिलाड़ियों रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड प्रतिभाओं को अवसर देने वाला देश है। साथ ही भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती, 'वाका' की साझा यात्रा और भारतीय समुदाय के योगदान की भी सराहना की।

विज्ञापन
'New Zealand Has Rachin Ravindra, Ish Sodhi and Ajaz Patel': PM Modi Praises Indian-Origin Achievers; Rugby
पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के गहरे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय मूल के कई सफल लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड वह देश है, जहां प्रतिभा को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के भारतीय मूल के खिलाड़ियों रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल का भी विशेष उल्लेख किया। साथ ही दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को बढ़ाने को लेकर भी कई एलान किए।
विज्ञापन

रचिन, ईश और एजाज का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड ऐसा देश है, जहां भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां निखिल रविशंकर एयर न्यूजीलैंड के सीईओ बन सकते हैं। जहां आनंद सत्यनंद गवर्नर-जनरल बन सकते हैं। जहां क्रिकेट टीम में रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को यहां अवसर मिलता है। न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां सड़कों के नामों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को न्यूजीलैंड के रग्बी कोचों की जरूरत 
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत रग्बी के क्षेत्र में न्यूजीलैंड से सीखना चाहता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत को अनुभवी कोचों और विशेषज्ञों की जरूरत है, जिसमें न्यूजीलैंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के संयुक्त कोचिंग कार्यक्रम को दोनों देशों के खेल सहयोग की शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और न्यूजीलैंड स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलकर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देशों का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और खेल सहयोग इस साझेदारी को नई मजबूती देगा।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद का जिक्र
भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सदी पहले भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर आई थी और उस दौरान मेजर ध्यानचंद के शानदार खेल की पूरे देश में चर्चा हुई थी। उनकी अद्भुत हॉकी प्रतिभा ने न्यूजीलैंड के लोगों का भी दिल जीत लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दौर सहयोग का है और भारत तथा न्यूजीलैंड खेलों के क्षेत्र में भी मिलकर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

भारत और न्यूजीलैंड की दोस्ती का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते दोस्ती, साझा मूल्यों और बेहतर भविष्य की सोच पर आधारित हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक विरासत में 'वाका' (Waka) के महत्व का जिक्र करते हुए दोनों देशों की साझेदारी की तुलना इससे की। उन्होंने कहा, 'वाका केवल एक नाव नहीं है। यह साझा यात्रा का प्रतीक है। भारत और न्यूजीलैंड का यह वाका अब एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है, जो दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है।'

25-30 साल पुरानी यात्रा का किस्सा सुनाया
प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की अपनी पहली यात्रा को भी याद किया, जो उन्होंने सार्वजनिक जीवन में आने से काफी पहले की थी। उन्होंने बताया कि उस समय एक न्यूजीलैंड निवासी ने उन्हें एक मफलर, टोपी और दस्ताने उपहार में दिए थे। उन्होंने कहा, 'यह मफलर मुझे न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति ने दिया था और मैं इसे आज भी अपने पास संभालकर रखता हूं। यह मुझे यहां के लोगों के स्नेह और अपनापन की हमेशा याद दिलाता है।'

भारतीय शहरों के नाम वाली सड़कों का भी किया उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड में कई स्थानों और सड़कों के नाम भारतीय शहरों के नाम पर हैं, जो दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों की झलक दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोरोमंडल, कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट और अमृतसर स्ट्रीट जैसे नाम भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत रिश्तों का प्रतीक हैं। भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, 'आप सभी पूरी तरह कीवी बन चुके हैं, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को लगातार मजबूत भी कर रहे हैं। जब भी मैं न्यूजीलैंड के नेताओं से मिलता हूं, वे भारतीय समुदाय की खूब प्रशंसा करते हैं। यह आपकी तारीफ है और इससे मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed