कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह?: 100 मीटर स्प्रिंट में 10.09 सेकंड का समय निकालकर तोड़ा रिकॉर्ड; लगा बधाइयों का तांता
पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 2026 एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, कोच और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गर्व जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे होनहार खिलाड़ी गुरिंदरवीर सिंह को रांची में फेडरेशन कप की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। हमारे बहादुर नौजवान ने 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। गुरिंदरवीर इतने कम समय में रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। पंजाब के बेटे ने लगातार दो दिनों में दूसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।'
Punjab CM Bhagwant Mann tweets, "Heartiest congratulations to our promising athlete Gurindervir Singh for winning the gold medal in the 100-meter freestyle race at the Federation Cup in Ranchi. Our brave young son has set a new national record by clocking just 10.09 seconds.… pic.twitter.com/7GQpDHQQ6u
— ANI (@ANI) May 24, 2026
गुरिंदरवीर की मां रूपिंदर कौर ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, 'हमें बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि हमारे बेटे ने इतिहास रच दिया। रिश्तेदार लगातार फोन करके बधाई दे रहे हैं। बचपन से ही वह बहुत खुशमिजाज था। उसके कोचों ने भी काफी मेहनत की। उसके पिता का सपना था कि वह एथलीट बने। मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि माता-पिता की बात सुनें, पढ़ाई और खेल दोनों पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।' वहीं उनके पिता कमलजीत सिंह ने कहा, 'वह 12 साल की उम्र से मेहनत कर रहा है। मैं खुद वॉलीबॉल खेलता था और चाहता था कि वह खिलाड़ी बने। खेल ही ऐसा मंच है जहां आप अपना नाम बनाते हैं और माता-पिता व कोच को गर्व महसूस कराते हैं।'
#WATCH | Jalandhar, Punjab | Athlete Gurindervir Singh clinched a gold medal in the men’s 100m event at the 2026 Athletics Federation Cup, with a new national record timing of 10.09 seconds.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
His mother Roupinder Kaur says, "We are feeling delighted and proud that our child… pic.twitter.com/zloXMH9kbe
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Athlete Gurindervir Singh clinched a gold medal in the men’s 100m event at the 2026 Athletics Federation Cup, with a new national record timing of 10.09 seconds.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
His father Kamaljit Singh says, "We are delighted... He has been striving since 12-years… pic.twitter.com/x1NuUzviTA
गुरिंदरवीर के कोच सरबजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ी ने पिछले 10 वर्षों तक उनके साथ कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। गुरिंदरवीर ने मेरे साथ 10 साल तक ट्रेनिंग की। जैसे ही उसने सेमीफाइनल में अनीमेष का रिकॉर्ड तोड़ा, उसका आत्मविश्वास और बढ़ गया। उसने ऐतिहासिक रेस दौड़कर पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।'
#WATCH | Jalandhar, Punjab: On Gurindervir Singh winning the gold medal in the 100-meter freestyle race at the Federation Cup in Ranchi, his coach, Sarbajeet Singh, says, "I am feeling very good, he trained with me for 10 years, he joined the national camp a year ago... Gurinder… pic.twitter.com/2mJyMqEOq9
— ANI (@ANI) May 24, 2026
गुरिंदरवीर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और सपोर्ट स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत शानदार एहसास है। मैं आगे भी कड़ी ट्रेनिंग करके अच्छे नतीजे लाना चाहता हूं। आखिरी समय में खेल शारीरिक से ज्यादा मानसिक मजबूती का होता है। मैं खुद को मानसिक रूप से मजबूत रख पाया और इसी वजह से अच्छा प्रदर्शन कर सका।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने परिवार, कोच, डाइटिशियन और रिलायंस फाउंडेशन को श्रेय देना चाहता हूं। सभी ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे बेहतरीन सुविधाएं दीं।'
गुरिंदरवीर ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान ट्रेनिंग पर रहेगा और वह भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने साथी धावक अनीमेष कुजूर और मणिकांत का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत प्रतिस्पर्धा खिलाड़ियों को बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Athlete Gurindervir Singh clinched a gold medal in the men’s 100m event at the 2026 Athletics Federation Cup, with a new national record timing of 10.09 seconds.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
On athlete Animesh Kujur, he says, "As a competitor, he is very strong, and he is a… pic.twitter.com/DCuued2wjR
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Athlete Gurindervir Singh clinched a gold medal in the men’s 100m event at the 2026 Athletics Federation Cup, with a new national record timing of 10.09 seconds.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
He says, "It is a very good feeling. Hopefully, I will train well and bring good results… pic.twitter.com/WHUgo71zhE