सब्सक्राइब करें

किसानों के समर्थन में उतरे WWE के 'सिंह ब्रदर्स', हजारों मील दूर से लिखी दिल की बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
WWE The Singh Brothers lend support to farmers protest, We stand with them 
सिंह ब्रदर्स - फोटो : social media

डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके पहलवान दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली के बाद सिंह ब्रदर्स भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं। सुनील सिंह उर्फ गुरविंदर सिहरा और समीर सिंह उर्फ हरविंदर सिहरा ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। कनाडा में जन्मे सिंह ब्रदर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए आंदोलन करे रहे किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया है।


 

Trending Videos
WWE The Singh Brothers lend support to farmers protest, We stand with them 
सिंह ब्रदर्स - फोटो : social media

सुनील सिंह उर्फ गुरविंदर सिहरा ने #WeStandWithFarmers के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा है, हजारों मील दूर, हम अपनी लड़ाई लड़ते हैं। हालांकि, अभी भारत की ठंडी सड़कों पर सबसे बड़ी लड़ाई हो रही है। मनुष्य अपने मूल अधिकारों के लिए जूझ रहा है। यह सब देखना वास्तव में भावनात्मक, दुखद और निराशाजनक है। तीन महीने होने वाले और यह प्रदर्शन जारी है..। भारत में हमारे सभी सिख, मुस्लिम, हिंदू, भाई, बहन और सभी किसानों के साथ हमारा दिल बना रहता है। अब दुनिया में आपकी आवाजें सुनाई देने लगी हैं।' उन्होंने आगे लिखा, अपना सिर ऊंचा रखें। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही सकारात्मक प्रस्ताव आएगा।'



विज्ञापन
विज्ञापन
WWE The Singh Brothers lend support to farmers protest, We stand with them 
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जनवरी में समीर सिंह उर्फ हरविंदर सिहरा ने अपने इंस्टाग्राम पर किसान आंदोलन के समर्थन में एक पोस्ट लिखा था, दो महीने से ज्यादा हो गए, इस कड़ाके की ठंड में किसान सड़कों पर हैं। उनकी आवाजें अभी भी किसी को सुनाई नहीं दे रही हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान 130 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने अपनी जान गंवाई है। खेती उद्योग में कर्ज के साथ, किसानों के बीच आत्महत्या दर बढ़ने की उम्मीद है। अभी भी वे लोग शांति से विरोध कर रहे हैं।'

WWE The Singh Brothers lend support to farmers protest, We stand with them 
द ग्रेट खली - फोटो : SELF

द ग्रेट खली भी कर चुके हैं किसान आंदोलन का समर्थन

द ग्रेट खली ने भी सभी से किसानों के आंदोलन में साथ देने की अपील करते हुए कहा था कि, नए कृषि सुधार कानून से किसानों के साथ आम लोगों पर भी बहुत बड़ा बोझ पड़ेगा। खली ने कहा था कि नए कानून से खरीदार किसानों से फसल दस रुपए किलो लेंगे और आपको 200 रुपए किलो बेचेंगे। सबसे ज्यादा नुकसान उनका है, जो दिहाड़ी करते हैं, रेहड़ी लगाते हैं और आम इंसान हैं। सभी लोगों से मैं विनती करता हूं कि किसानों के साथ खड़े हों, कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दें, ताकि सरकार को किसान की मांग मानने के लिए मजबूर होना पड़े।

विज्ञापन
WWE The Singh Brothers lend support to farmers protest, We stand with them 
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के 72 दिन हो गए

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के 72 दिन हो गए हैं। किसान कल चक्का जाम करने की तैयारियों में जुटे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे ने 6 फरवरी को यानी कल 3 घंटे चक्का जाम का एलान किया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed