{"_id":"6a214033b6155c9c3b00497c","slug":"pci-seeks-cbi-probe-into-para-athlete-chirag-tyagi-s-murder-writes-to-sports-minister-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chirag Tyagi Murder Case: पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की CBI जांच की मांग, PCI ने खेलमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chirag Tyagi Murder Case: पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की CBI जांच की मांग, PCI ने खेलमंत्री को लिखा पत्र
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) ने राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले की CBI जांच की मांग की है। PCI अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर कहा कि इस घटना ने पूरे पैरा खेल समुदाय को झकझोर दिया है और निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की जरूरत है। हालांकि खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है और इस पर फैसला उत्तर प्रदेश सरकार को लेना है।
देवेंद्र झाझरिया और मनसुख मांडविया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग उठाई है। पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। चिराग त्यागी का शव 30 मई को गाजियाबाद के साईं उपवन के पास मिला था। वह उत्तर प्रदेश के मुरादनगर स्थित बसंतपुर सेठली गांव के निवासी थे और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके थे।
Trending Videos
'इस घटना ने पूरे पैरा समुदाय को झकझोर दिया'
तीन जून को लिखे गए पत्र में झाझरिया ने कहा, 'मैं आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के टी-12 वर्ग (दृष्टिबाधित) के पैरा एथलीट चिराग त्यागी की दुखद हत्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। उनकी असामयिक मृत्यु ने पूरे पैरा खेल समुदाय को गहराई से झकझोर दिया है।' उन्होंने आगे कहा, 'उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियां गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं और निष्पक्ष तथा व्यापक जांच की मांग करती हैं। मामले की गंभीरता और न्याय प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए पीसीआई आपसे अनुरोध करती है कि चिराग त्यागी हत्या मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की जाए।'

खेल मंत्रालय ने क्या कहा?
हालांकि खेल मंत्रालय ने इस मांग से दूरी बनाते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है। मंत्रालय के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। खेल मंत्रालय इस तरह की कोई सिफारिश नहीं कर सकता।' इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सीबीआई जांच की मांग पर अंतिम निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार को ही लेना होगा।

जांच में सामने आया विवाद का एंगल
पुलिस जांच के अनुसार, चिराग त्यागी ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान एक अन्य पैरा एथलीट यश खटीक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद खटीक की पात्रता रद्द कर दी गई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी घटना के कारण दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ और बदले की भावना ने इस हत्याकांड को जन्म दिया। मामले में यश खटीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एशियन गेम्स के लिए भी किया था क्वालिफाई
चिराग त्यागी सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने इस वर्ष होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी क्वालिफाई किया था। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हत्या ने भारतीय पैरा खेल जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पीसीआई ने सुरक्षा पर भी जताई चिंता
देवेंद्र झाझरिया ने अपने पत्र में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गई जांच तथ्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ सामने लाने में मदद करेगी और यह मजबूत संदेश देगी कि हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है।'