सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open 2026: Major Upset Due to Berrettini's Injury—104th-Ranked Arnaldi Secures a Spot in the Semifinals

French Open 2026: बेरेटिनी की चोट से बड़ा उलटफेर, 104वीं रैंकिंग वाले अर्नाल्डी ने बनाई अंतिम चार में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Jun 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

मैच के बाद बेरेटिनी ने बताया कि उन्हें पहले सेट के दौरान ही हिप में परेशानी महसूस होने लगी थी। उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर खेल जारी रखने की कोशिश की, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा और उन्हें ज्यादा सर्विस तथा फोरहैंड शॉट लगाने पड़े, दर्द बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि उस स्थिति में खेलना बेहद मुश्किल हो गया था।

French Open 2026: Major Upset Due to Berrettini's Injury—104th-Ranked Arnaldi Secures a Spot in the Semifinals
फ्रेंच ओपन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इटली के खिलाड़ी मैटेओ अर्नाल्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अर्नाल्डी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। हिप इंजरी के कारण मैटेओ बेरेटिनी को क्वार्टर फाइनल मुकाबला बीच में ही छोड़ना पड़ा, जिसके चलते अर्नाल्डी को विजेता घोषित किया गया।  


मैच के समय अर्नाल्डी 7-5, 5-2 से आगे चल रहे थे। दूसरे सेट में बेरेटिनी की चोट गंभीर हो गई और उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा। इस तरह अर्नाल्डी अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। आधुनिक युग में विपक्षी खिलाड़ी के रिटायर होने के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने वाले अर्नाल्डी महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले की शुरुआत बेरेटिनी ने शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने शुरुआती तीन गेम में दो बार सर्विस ब्रेक करते हुए 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि अनुभवी खिलाड़ी मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए हैं। हालांकि, अर्नाल्डी ने धैर्य नहीं खोया और धीरे-धीरे मुकाबले में वापसी की।
विज्ञापन
Trending Videos


पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी और कड़ी टक्कर देखने को मिली। 76 मिनट तक चले इस सेट में कई रोमांचक रैलियां हुईं। बेरेटिनी ने एक गेम में पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए, लेकिन सेट के अंतिम गेम में वह अपनी सर्विस नहीं बचा सके और अर्नाल्डी ने 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया। पहला सेट हारने के बाद बेरेटिनी की परेशानी बढ़ने लगी। दूसरे सेट में 2-1 से पीछे होने पर उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया। कुछ देर इलाज के बाद वे कोर्ट पर लौटे और खेलने की कोशिश की, लेकिन दर्द लगातार बढ़ता गया। आखिरकार उन्होंने मुकाबला छोड़ने का फैसला किया।

मैच के बाद बेरेटिनी ने बताया कि उन्हें पहले सेट के दौरान ही हिप में परेशानी महसूस होने लगी थी। उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर खेल जारी रखने की कोशिश की, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा और उन्हें ज्यादा सर्विस तथा फोरहैंड शॉट लगाने पड़े, दर्द बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि उस स्थिति में खेलना बेहद मुश्किल हो गया था।

दूसरी ओर, 25 वर्षीय अर्नाल्डी का शानदार सफर जारी है। विश्व रैंकिंग में 104वें स्थान पर मौजूद अर्नाल्डी इस साल फ्रेंच ओपन के सबसे बड़े सरप्राइज खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। वह 1997 के बाद फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले सबसे कम रैंक वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, 1990 के बाद अर्नाल्डी सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो टॉप 100 रैंकिंग से बाहर रहते हुए भी सेमीफाइनल का टिकट कटाने में सफल रहे हैं। टूर्नामेंट में अब तक अर्नाल्डी लगभग 20 घंटे कोर्ट पर बिता चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनमें अभी भी काफी ऊर्जा बची हुई है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और वह इस मौके का पूरा आनंद लेना चाहते हैं।

अब सेमीफाइनल में अर्नाल्डी का सामना अपने ही देश के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोबोली ने क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स ऑगर को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। कोबोली और अर्नाल्डी के बीच अब तक एटीपी टूर पर दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। ऐसे में सेमीफाइनल में इटली के दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed