कम कीमत में अधिक स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की बाजार में काफी मांग है। गूगल सर्च के मुताबिक अधिकतर लोग 10,000 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। इनमें से भी अधिकतर लोगों 10,000 रुपये से कम कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन खोज रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आज आपको आठ ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें 64 जीबी की स्टोरेज है और कीमतें 10,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं...
10,000 रुपये में 64GB स्टोरेज वाले आठ बेस्ट स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Poco C3
4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है, हालांकि यह कीमत फेस्टिव ऑफर वाली है। इसके बाद कीमतें बढ़ जाएंगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 16 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज में होगी। इस फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Poco C3 में 5000mAh की बैटरी है।
Redmi 8
रेडमी 8 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,499 रुपये मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच की नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसमें 5000mAh की बैटरी है।
Redmi 9
Redmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। रेडमी 9 में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 5000एमएएच की बैटरी है।
Redmi 9 Prime
रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और क्वॉड कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 5020 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। Redmi 9 Prime की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।