सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   google pixel 10a price specifications features india launch details tech news hindi

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: दमदार बैटरी, 3000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और 7 साल का OS अपडेट, जानें प्राइस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Google Pixel 10a Launched: Google ने भारत में अपना नया और किफायती Pixel 10a स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 50 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला यह फोन ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, Tensor G4 चिप और एडवांस AI कैमरा फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट को टक्कर देगा।

google pixel 10a price specifications features india launch details tech news hindi
Google Pixel 10a को 6 मार्च से कर पाएंगे ऑर्डर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Google ने भारत में अपनी Pixel 10 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में फ्लैगशिप Pixel 10 लाइनअप के कई खास फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कीमत 50 हजार रुपये से कम रखी गई है।
Trending Videos


कितनी है कीमत और कहां से खरीद पाएंगे?
भारत में Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये तय की गई है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a के बराबर है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि बिक्री 6 मार्च 2026 से शुरू होगी। आप इस लिंक पर क्लिक कर इस फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। यह फोन फोन चार रंगों- लवेंडर, ऑब्सिडियन, फॉग और बेरी में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्च के शाथ शानदार ऑफर्स
लॉन्च के मौके पर Google कुछ खास ऑफर्स भी दे रहा है:
  • चुनिंदा HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक
  • 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा
  • 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
  • नो-कॉस्ट EMI पर 7,000 रुपये तक बचाएं

इसके अलावा यह फोन Google के पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम का हिस्सा भी है। इसके तहत ग्राहक 2,083 रुपये प्रति माह की बिना ब्याज वाली किस्त पर फोन खरीद सकते हैं और बाद में अश्योर्ड बायबैक मॉडल के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं।

Google Pixel 10a: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
दमदार और ब्राइट डिस्प्ले
Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। कंपनी के अनुसार, यह अब तक की Pixel ‘a’ सीरीज का सबसे ब्राइट स्क्रीन है।

डिजाइन में इस बार पतले और एकसमान 4mm बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी इसे “बंपलेस” चेसिस कह रही है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप देने का दावा करती है।
यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो इस कीमत वर्ग में इसे मजबूत विकल्प बनाता है।
 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Pixel 10a में Google का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, साथ में Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी मौजूद है। यह फोन Android 16 पर चलता है।
Google ने वादा किया है कि इस डिवाइस को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, साथ ही नियमित Pixel Drops भी जारी रहेंगे।

कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:
  • 48 मेगापिक्सल वाइड सेंसर
  • 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Camera Coach दिया गया है, जो फोटो लेते समय रियल-टाइम गाइडेंस देता है। वहीं Auto Best Take फीचर ग्रुप फोटो (20 लोगों तक) में बेहतर चेहरे के भाव चुनकर तस्वीर को ऑप्टिमाइज़ कर देता है।

पर्यावरण पर भी ध्यान
Google ने इस मॉडल में सस्टेनेबिलिटी पर भी जोर दिया है। Pixel 10a में 100% एल्यूमिनियम फ्रेम और 81% रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बना बैक कवर इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कोबाल्ट, कॉपर, गोल्ड और टंगस्टन जैसे रिसाइकल्ड मेटल्स का भी उपयोग किया गया है।

Google Pixel 10a मिड-रेंज सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो फ्लैगशिप जैसी AI और कैमरा क्षमताएं चाहते हैं लेकिन बजट 50 हजार रुपये से कम रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed