सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Vivo V70 Series Launch in India: V70 and V70 Elite to Debut with Snapdragon 8s Gen 3, Zeiss Camera and 6500mAh

Vivo V70 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग आज: स्नैपड्रैगन 8s जेन 3, 6500mAh बैटरी और पतले बेजेल्स जैसे स्पेशिफिकेशंस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Vivo V70 Series India Launch: Vivo ने भारत में अपनी नई V70 सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। इस सीरीज में Vivo 2 फोन उतार सकता है। पहला है V70 और दूसरा है V70 एलीट। इन स्मार्टफोन्स में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, Zeiss कैमरा, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि फोन बेहद पतले बेजेल्स के साथ आ सकता है जिसमें 1.5K ओलेड डिस्प्ले और एंड्रॉयड 16 आधारित नया सॉफ्टवेयर मिलेगा।

Vivo V70 Series Launch in India: V70 and V70 Elite to Debut with Snapdragon 8s Gen 3, Zeiss Camera and 6500mAh
वीवो V70 सीरीज - फोटो : वीवो
विज्ञापन

विस्तार

Vivo V70 Series India Launch: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपने नए V70 सीरीज के 2 नए फोन को उतारने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज के लाइनअप में दो धाकड़ मॉडल के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। ये दोनों मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 एलीट नाम से पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले इस सीरीज को लेकर भारत में गजब का उत्साह दिख रहा है। ये सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल्स Vivo V60 और V60e की जगह लेगा। फोन लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। फोन आज यानि 19 फरवरी को लॉन्च हो रहा है और इसकी प्री-बुकिंग 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 24 फरवरी तक चलेगी।

Trending Videos

दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च इवेंट

ये दोनों स्मार्टफोन्स- Vivo V70 और Vivo V70 एलीट आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। आप अगर लाइव इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं तो कंपनी अपने यूट्यूब चैनल पर आप लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। इस लाइव स्ट्रीम में फोन के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित कीमत और उपलब्धता 

जितनी भी लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आईं है उसके मुताबिक वीवो इन स्मार्टफोन्स को आकर्षक कीमत पर लॉन्च कर सकता है: 
Vivo V70 5G: इसकी शुरुआती कीमत ₹45,999 (8GB + 256GB) होने की उम्मीद है। वहीं 12GB + 256GB वाला वेरिएंट ₹49,999 में उपलब्ध हो सकता है। ये फोन पैशन रेड और लेमन येलो रंगों में उपलब्ध होगा।
Vivo V70 एलीट: इस प्रीमियम मॉडल की शुरुआती कीमत ₹51,999 होने की संभावना है। वहीं इसके टॉप-एंड वेरिएंट (12GB + 512GB) की कीमत ₹61,999 तक जा सकती है। यह पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक शेड्स में मिलेगा।

Vivo V70 सीरीज के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसके डिस्प्ले बेजल्स हैं। कंपनी का दावा है कि ₹50,000 के सेगमेंट में यह 1.25mm के साथ सबसे पतले बेजल्स वाला फोन होगा। इसके अलावा भी फोन में काफी कुछ देखने को मिलेगा:
  • 6.59-इंच का 1.5K ओलेड डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 459 ppi पिक्सल डेंसिटी
  • 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस

Zeiss पावर्ड प्रोफेशनल कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए वीवो ने फिर से Zeiss के साथ साझेदारी की है। इस फोन में आपको Zeiss ऑप्टिक्स मिलने वाले हैं जो फोटोग्राफी के अनुभव को और बढ़ा देगा।
प्राइमरी कैमरा: 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX882 सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर-OIS के साथ)
टेलीफोटो कैमरा: 50 मेगापिक्सेल सेंसर जो जिसमें आपको शानदार जूम मिलेगा
सेल्फी कैमरा: फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सेल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलेगा
इन स्मार्टफोन्स की खास बात ये है कि दोनों ही फोन्स में IP68/IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। अच्छी रेटिंग होने की वजह से ये फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेंगे। साथ ही इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट एंड्रॉयड 16

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन काफी शक्तिशाली होंगे। Vivo V70 एलीट में आपको स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर तो वहीं Vivo V70 में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर देखने को मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलेंगे। लेटेस्ट अपडेट होने के कारण यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। आपको बता दें कि एंड्रॉयड में 17 अपडेट भी आ चुका है लेकिन वो अभी सिर्फ गूगल पिक्सेल डिवाइसेज के लिए है।

6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग

Vivo V70 सीरीज में आपको बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इस सीरीज में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इससे न सिर्फ फोन जल्दी चार्ज होगा बल्कि लंबे समय तक चलेगा भी।

मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी

Vivo की ये V70 सीरीज अपने प्रीमियम डिजाइन, शक्तिशाली प्रोसेसर, Zeiss कैमरा और बड़ी बैटरी के दम पर मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के बाकी फोन्स को कड़ी टक्कर देगा। खासतौर पर Vivo V70 एलीट का स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर इसे हैवी यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बना देता है। लॉन्च के बाद ही इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed