सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   iPhone Becomes India’s most valuable Export in 2025, Surpasses Diesel Fuel for the First Time

iPhone: डीजल को पीछे छोड़ एपल आईफोन बना भारत का सबसे मूल्यवान निर्यात उत्पाद, 23 अरब डॉलर के फोन विदेश भेजे गए

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Mon, 23 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

वर्ष 2025 में आईफोन पहली बार भारत का सबसे ज्यादा मूल्य वाला निर्यातित उत्पाद बन गया। इससे पहले ऑटोमोटिव डीजल सबसे मूल्यवान निर्यातित उत्पाद था। सरकार की PLI योजना और चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति के चलते एपल ने भारत में उत्पादन बढ़ाया। इससे करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये के आईफोन विदेश भेजे गए।

iPhone Becomes India’s most valuable Export in 2025, Surpasses Diesel Fuel for the First Time
एपल आईफोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

2025 में भारत के निर्यात आंकड़ों में आईफोन बनाने वाली एपल ने इतिहास रच दिया है। हालिया औद्योगिक आंकड़ों के अनुसार, एपल का आईफोन पहली बार देश की सबसे मूल्यवान निर्यात उत्पाद बन गया है। इसके पहले ऑटोमोटिव डीजल फ्यूल का निर्यात देश में सबसे ज्यादा था। घरेलू फैक्ट्रियों से करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये के आईफोन विदेश भेजे गए। इनमें से ज्यादातर अमेरिका को निर्यात हुए।

Trending Videos

निर्यात में तेजी के क्या कारण हैं?

उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, एपल के निर्यात में आई इस बड़ी बढ़ोतरी के पीछे दो महत्वपूर्ण कारण हैं:

1. सरकार की मदद (PLI योजना)

सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत कंपनियों को भारत में ज्यादा उत्पादन करने पर प्रोत्साहन मिलता है। इससे एपल को देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. चीन पर निर्भरता कम करना

दुनिया भर की कंपनियां अब सिर्फ चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं। सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने के लिए एपल ने उत्पादन का कुछ हिस्सा भारत जैसे देशों में शिफ्ट किया।

डीजल को पीछे छोड़ स्मार्टफोन बना नंबर-1 निर्यात

जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच भारत से करीब 30.13 अरब डॉलर के स्मार्टफोन विदेश भेजे गए। ऐसा पहली बार हुआ है कि स्मार्टफोन ने ऑटोमोटिव डीजल फ्यूल को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बनने का रिकॉर्ड बनाया। इन कुल निर्यात में से करीब 76% हिस्सा अकेले एपल का रहा। हालांकि एपल के लिए PLI योजना की पांच वर्ष की अवधि मार्च 2026 में खत्म होने वाली है।

भारत में एपल का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क

भारत में एपल का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा है। इस समय देश में आईफोन बनाने के लिए 5 असेंबली प्लांट काम कर रहे हैं:

  • 3 प्लांट टाटा ग्रुप की कंपनियां चला रही हैं।
  • 2 प्लांट फॉक्सकॉन संचालित कर रही है।

इन प्लांट्स के साथ करीब 45 सप्लायर कंपनियां जुड़ी हुई हैं। इनमें कई छोटे और मझोले उद्योग (MSMEs) शामिल हैं। ये भारत और विदेश दोनों के लिए आईफोन के पार्ट्स और कलपुर्जे सप्लाई करते हैं। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन चुका है। आज देश में बिकने वाले 99% से ज्यादा मोबाइल फोन 'मेड इन इंडिया' हैं। इससे साफ है कि भारत सिर्फ असेंबली तक सीमित नहीं है बल्कि अब मैन्युफैक्चरिंग की पूरी वैल्यू चेन भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

भारतीय बाजार में भी बढ़ी आईफोन की मांग

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोगों का फोन खरीदने का पैटर्न बदल रहा है। पहले ज्यादातर लोग सस्ते (बजट) स्मार्टफोन खरीदते थे लेकिन अब कई एपल जैसे ग्राहक महंगे और प्रीमियम फोन की तरफ बढ़ रहे हैं। काउंटपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में आईफोन 16 का बेस मॉडल देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। यह दिखाता है कि भारतीय बाजार में अब प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ रही है।

रिकॉर्ड कमाई पर टिम कुक का बयान

दिसंबर तिमाही में एपल ने अमेरिका, यूरोप, जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई में अपना एक और नया स्टोर खोलने जा रही है। हाल ही में हुई अर्निंग कॉल के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि उभरते बाजारों खासकर भारत में, कंपनी की कमाई में मजबूत दो अंकों की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर तिमाही में भारत में एपल ने नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया। उनके अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और चौथा सबसे बड़ा पीसी बाजार है। कंपनी ने आईफोन, मैक और आईपैड की बिक्री में तिमाही रिकॉर्ड बनाए जबकि सर्विसेज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई हुई।

मुंबई में खुलने जा रहा नया एपल स्टोर

एपल 26 फरवरी को मुंबई में अपना एक और नया स्टोर खोलने जा रही है। इससे पहले भी कंपनी भारत में अपने स्टोर और रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर चुकी है। इससे साफ है कि एपल भारतीय बाजार को लेकर काफी गंभीर है और यहां तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कुल मिलाकर 2025 में आईफोन का भारत का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बनना दिखाता है कि भारत अब सिर्फ बड़ा ग्राहक बाजार ही नहीं रहा बल्कि दुनिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने का एक बड़ा केंद्र भी बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed