घरेलू कंपनी लावा ने हाल ही में अपने नए फोन Lava Blaze Pro को लॉन्च किया है। इस फोन को डुअल 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। Lava Blaze Pro के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। स्मार्टफोन के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम का फीचर्स भी मिलता है। हमने Lava Blaze Pro को कई दिन तक इस्तेमाल किया है। चलिए रिव्यू में जानतें हैं इस भारतीय फोन में कितना दम है।
Lava Blaze Pro Review: इस सस्ते भारतीय फोन में कितना है दम
घरेलू कंपनी लावा ने हाल ही में अपने नए फोन Lava Blaze Pro को लॉन्च किया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है। हमने फोन को कई दिन तक इस्तेमाल किया है। चलिए रिव्यू में जानतें हैं इस भारतीय फोन में कितना दम है।
लावा के इस स्मार्टफोन की डिजाइन अच्छी है। फोन के बैक पैनल पर मैट ग्लास फिनिश डिजाइन मिलता है और फोन का फ्रेम पॉलीकार्बोनेट का है। फोन का फील प्रीमियम है। बैक पैनल पर आसानी से स्क्रैच नहीं पड़ते हैं। फोन के साइड में पावर बटन और वॉल्युम बटन हैं और लेफ्ट साइड में सिम ट्रे मिलता है। फोन में नीचे की साइड स्पीकर ग्रिल, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
फोन में कैमरा बंप भी ज्यादा नहीं है। यानी डिजाइन के मामले में फोन में कोई कमी नजर नहीं आती है। फोन चार कलर ऑप्शन ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन, ग्लास गोल्ड और ग्लास ऑरेंज कलर में मिलता है। हमारे पास रिव्यू के लिए ग्लास ब्लू कलर है।
फोन के साथ 6.5 इंच की एचडी प्लस 2.5D कर्व्ड आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (720X1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट है। फोन की डिस्प्ले में कीमत के हिसाब से कम बेजल देखने को मिलते हैं। फोन की ब्राइटनेस भी अच्छी है। धूप में भी फोन की स्क्रीन को लेकर कोई समस्या नहीं आती है। डिस्प्ले के साथ यूट्यूब पर 1080P क्वॉलिटी तक के वीडियो को प्ले किया जा सकेगा।
फोन के व्यूइंग एंगल भी ठीक हैं। यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो कीमत के हिसाब से फोन का डिस्प्ले अच्छा है। साथ ही कंपनी 100 दिन तक फोन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है। यानी फोन खरीदने के 100 दिन के भीतर फोन की स्क्रीन को बिना पैसे खर्च किए बदलवाया जा सकता है।
फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आता है और इसमें 1 अगस्त का सिक्योरिटी पैच मिलता है। फोन के साथ कोई भी अतिरिक्त प्री इंस्टाल्ड एप नहीं मिलते हैं। फोन के साथ मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर मिलता है, जो 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ वर्चुअल रैम का फीचर्स भी मिलता है, इसकी मदद से रैम को 7 जीबी (4जीबी + 3 जीबी वर्चुअल) तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के साथ सिंगल स्पीकर का सपोर्ट है, जो कि कीमत के हिसाब से ठीक परफॉर्म करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है, जो कि अच्छे से काम करता है। फोन का प्रोसेसर डेली यूज (सोशल मीडिया, कॉलिंग, मैसेजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, हल्की गेमिंग) के हिसाब से अच्छा काम करता है। यानी कीमत के हिसाब से देखा जाए तो फोन की परफॉर्मेंस अच्छी है। हालांकि, आप इसमें हेवी गेमिंग नहीं कर पाएंगे।
Lava Blaze Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने दो अन्य रियर कैमरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कैमरे के साथ मैक्रो, पोट्रेट, ब्यूटी, एचडीआर, पैनोरमा और QR कोड स्कैनर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कैमरे के साथ 6X जूम सपोर्ट भी दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि कीमत के हिसाब से फोन का कैमरा ठीक काम करता है। कैमरे के साथ लाइट को लेकर थोड़ी कमी नजर आती है, लेकिन डे लाइट में कैमरा अच्छा परफॉर्म करता है। फोटो में अच्छे और नेचुरल कलर आते हैं। फोन का कैमरा एचडीआर के साथ अच्छी डिटेल दे देता है। हालांकि फ्रंट कैमरे के साथ उतनी अच्छी फोटो नहीं आती हैं। कुछ सैम्पल फोटो आप यहां देख सकते हैं।
..

