सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 Pro Max Get New Dark Nebula Colour Option in India

Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max का नया वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 01 Sep 2021 10:05 AM IST
सार

रेडमी इंडिया ने Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को एक नए कलर वेरियंट डार्क नेबूला में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स दोनों फोन को इसी साल मार्च में तीन कलर वेरियंट वेरियंट में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 Pro Max Get New Dark Nebula Colour Option in India
Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रेडमी इंडिया ने Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को एक नए कलर वेरियंट डार्क नेबूला में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स दोनों फोन को इसी साल मार्च में तीन कलर वेरियंट वेरियंट में लॉन्च किया गया था। बता दें कि हाल ही में Redmi Note 10S को कॉस्मिक पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है।

Trending Videos


Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max डार्क नेबूला की कीमत
Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 10 Pro Max के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। दोनों फोन को डार्क नाइट, ग्लेशिल ब्लू, विंटेज ब्रोंज और डार्क नेबूला कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 Pro Max Get New Dark Nebula Colour Option in India
रेडमी नोट 10 प्रो - फोटो : amarujala

Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi Note 10 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जो कि सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 10 Pro की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में  5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।

Redmi Note 10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 Pro Max Get New Dark Nebula Colour Option in India
Redmi Note 10 Pro Max - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

Redmi Note 10 Pro Max में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।


Redmi Note 10 Pro Max का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, VLOG मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड मिलेगा।

Redmi Note 10 Pro Max की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में  5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed