स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo ने भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Grand Diwali Fest का आयोजन किया है जो कि 11 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस सेल में vivo अपने स्मार्टफोन पर 11 हजार रुपये तक की छूट दे रहा है। छूट के अलावा स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक की ओर से 10 फीसदी का कैशबैक भी मिल रहा है। वहीं पार्टनर ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा मॉडल्स के साथ सेल्फी स्टिक फ्री में मिलेगी। इसके अलावा मोबाइल केस खरीदने पर 300 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। वहीं कंपनी ने दिवाली जैकपॉट ऑफर भी पेश की है जिसके तहत लोगों को vivo Z1x और 10 करोड़ रुपये से अधिक का कूपन जीतने का मौका मिलेगा। वहीं डेली डील्स के तहत चुनिंदा मॉडल्स पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
vivo Grand Diwali Fest: vivo के स्मार्टफोन पर 11,000 रुपये तक की छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन-कौन से स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट
1. vivo Z1Pro- का 4GB + 64GB मॉडल 12,990 रुपये, 6GB + 64GB वाला मॉडल 14,990 रुपये और 8GB + 128GB वाला मॉडल 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इन तीनों मॉडल्स की कीमत क्रमशः 14,990, 16,990 और 17,990 रुपये है। vivo Z1Pro की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा।
2. vivo Z1x- इस फोन के 6GB + 64GB वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये और 6GB + 128GB वाला मॉडल की कीमत 18,990 रुपये है। प्रीपेड पेमेंट करने पर इस फोन के दोनों मॉडल्स पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि इस फोन में 48 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए सी-टाइप पोर्ट भी है।