फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Japan Unveils Cooling Booth That Chills Your Body Just Minutes

Human Refrigerator: पांच मिनट में छू मंतर होगी गर्मी, जापान ने बनाया मानव रेफ्रिजरेटर; जानें क्या है यह तकनीक

Thu, 23 Jul 2026 01:51 PM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 23 Jul 2026 01:51 PM IST
सार

Human Refrigerator: दुनिया भर में बढ़ती हीटवेव और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए नई-नई तकनीकें विकसित की जा रही हैं। जहां ज्यादातर लोग ठंडक के लिए एसी पर निर्भर हैं, वहीं जापान ने एक अनोखी तकनीक पेश की है। जो महज पांच मिनट में शरीर को तेजी से ठंडा करने का दावा करता है। आइए जानते हैं यह तकनीक क्या है और कैसे काम करती है।

विज्ञापन
Japan Unveils Cooling Booth That Chills Your Body Just Minutes
जापान की अनोखी तकनीक - फोटो : x

विस्तार

Japan Cooling Booth: दुनिया के कई देशों में गर्मी खतरनाक होती जा रही है। इस भीषण गर्मी से निपटने के लिए कंपनियां एसी से कहीं आगे बढ़कर नई तकनीकों पर जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में जापान की रेफ्रिजरेशन और वेंडिंग मशीन निर्माता कंपनी एसडीआरएस ने एक ऐसा अनोखा पर्सनल कूलिंग डिवाइस बनाया है, जो लोगों को सिर्फ पांच मिनट में ठंडा कर सकते हैं। इसे मानव रेफ्रिजरेटर कहा जाता है।
विज्ञापन

आधिकारिक रूप से डू हिएमोन बॉक्स (Do Hiemon Box) नाम का यह प्रोडक्ट जापान की मशहूर रेफ्रिजरेटेड वेंडिंग मशीनों से प्रेरित है। इसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी या लगातार बाहर धूप में रहने के बाद इंसान को तुरंत ठंडक पहुंचाना और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाना है।
विज्ञापन


यह मानव रेफ्रिजरेटर कैसे काम करता है?
डू हिएमोन बॉक्स एक छोटा, पोर्टेबल रेफ्रिजरेटेड बूथ (कूलिंग पोड) है।
  • सिटिंग कैपेसिटी और कैबिन टेम्परेचर: इस बूथ में एक समय में एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है, जिसके लिए अंदर एक आरामदायक कुर्सी दी गई है। बूथ के अंदर का तापमान 15°C पर बनाए रखा जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टारगेटेड एयरफ्लो सिस्टम: जैसे ही कोई व्यक्ति इस बूथ में बैठता है, तो इसका सिस्टम 5°C की बेहद ठंडी हवा को सीधे उसके सिर, गर्दन, कंधों और पीठ की ओर फेंकता है। वैज्ञानिक रूप से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में ये अंग सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।
  • महज 5 मिनट में राहत: सीधे ठंडी हवा के संपर्क में आने से व्यक्ति का शरीर तेजी से ठंडा हो जाता है। कंपनी का दावा है कि ओवरहीट हुए शरीर को नॉर्मल और कूल करने में इसे महज पांच मिनट का समय लगता है।

हीट स्ट्रोक और थकावट में मददगार
इतना ही नहीं यह सिर्फ आपको कूल ही नहीं करेगी, यह आपके थकान को भी छू मंतर कर सकती है। यह अत्यधिक तापमान के शारीरिक प्रभावों या हीट एग्जॉशन (गर्मी से होने वाली अस्वस्थता) के शुरुआती लक्षणों से जूझ रहे होते हैं:
  • शरीर का तापमान नियंत्रित: दावा किया जा रहा है कि इस बूथ के अंदर लगभग 10 मिनट बिताने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान काफी हद तक गिर जाता है, जिससे लंबे समय तक धूप में रहने से होने वाली शारीरिक परेशानी दूर हो जाती है।
  • वर्कर्स के लिए वरदान: यह तकनीक विशेष रूप से निर्माण स्थलों (Construction Sites), वेयरहाउस, कारखानों, लॉजिस्टिक्स सेंटर्स और अन्य औद्योगिक इलाकों में लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
  • मेडिकल खर्च में बचत: इससे कर्मचारियों को गंभीर हीटस्ट्रोक से बचाया जा सकता है, जिससे कंपनियों का मेडिकल इमरजेंसी पर होने वाला बड़ा खर्चा बचता है।
कम बिजली की खपत और पोर्टेबिलिटी
खास बात है यह न सिर्फ आपको ठंडक देता है, बल्कि आपकी जेब का भी ख्याल रखता है। 
आधा बिजली खर्च: SDRS कंपनी के अनुसार, यह पर्सनल बूथ पारंपरिक स्पॉट एयर-कंडीशनर की तुलना में लगभग आधी बिजली (50% कम) खर्च करता है।
कस्टमाइजेबल सेटिंग्स: इसमें एयरफ्लो और कूलिंग के तीन अलग-अलग सेटिंग्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकता है।
ऑटो-ऑफ सेफ्टी फीचर: सुरक्षा के लिहाज से इसमें एक टाइमर दिया गया है 20 मिनट तक लगातार चलने के बाद यह अपने आप बंद हो जाता है, ताकि किसी को अत्यधिक ठंडक का सामना न करना पड़े।

कीमत और उपलब्धता
जापान में इस कूलिंग बूथ का प्रयोग पहले ही शुरू किया जा चुका है:
  • अप्रैल में इसकी कमर्शियल बिक्री शुरू होने के बाद से इसे जापान के कई सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है। जैसे, गुन्मा प्रीफेक्चर के माएबाशी सिटी हॉल (Maebashi City Hall) में आने वाले नागरिक और आगंतुक इस बूथ का बिल्कुल मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर कीमत की बात करें तो इसके मानक वेरिएंट की कीमत टैक्स के बिना लगभग 15 लाख जापानी येन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹9 लाख के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed