सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Hide Your Mobile Number from Strangers, Follow These Simple Steps Secure Your UPI ID Google Pay and PhonePe

UPI Privacy Trick: गूगल प्ले और फोन-पे पर ऐसे एक्टिवेट करें Secret UPI ID, अनजान लोगों से सुरक्षित रहेगा डेटा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 10 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UPI privacy settings India: भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका बन चुका है, लेकिन हर ट्रांजेक्शन के साथ आपका मोबाइल नंबर भी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर हो सकता है। सुरक्षित बात ये है कि अब यूजर्स अपने यूपीआई अकाउंट से मोबाइल नंबर हटाकर उसकी जगह दूसरा नंबर या यूपीआई सेट कर सकते हैं। जानिए कैसे...
 

Hide Your Mobile Number from Strangers, Follow These Simple Steps  Secure Your UPI ID  Google Pay and PhonePe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका यूपीआई ( यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) बन चुका है। लोग रोजाना छोटी-बड़ी खरीदारी से लेकर बिल पेमेंट तक के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार जब आप किसी अनजान व्यक्ति को UPI से पेमेंट करते हैं, तो आपका मोबाइल नंबर भी उसके पास पहुंच सकता है। इससे प्राइवेसी से जुड़ा जोखिम बढ़ जाता है, क्योंकि नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
Trending Videos


अब मोबाइल नंबर छिपाना है संभव
अच्छी बात यह है कि अब यूपीआई यूजर्स अपने अकाउंट से मोबाइल नंबर हटाकर उसकी जगह एक अलग यूपीआई नंबर या अल्टरनेट नंबर सेट कर सकते हैं। इससे ट्रांजेक्शन तो सामान्य तरीके से होते रहेंगे, लेकिन आपका असली मोबाइल नंबर सामने नहीं आएगा। यह सुविधा कई यूपीआई एप्स में उपलब्ध है, जैसे गूगल प्ले और फोन-पे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: सावधान: e-PAN डाउनलोड करने के चक्कर में कहीं गंवा न बैठें अपनी कमाई, PIB ने फर्जी ईमेल को लेकर किया अलर्ट

गूगल प्ले (GPay) पर ऐसे छिपाएं अपना नंबर:
  • एप खोलें: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले एप ओपन करें।
  • प्रोफाइल पर जाएं: होम स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो या आइकन पर टैप करें।
  • बैंक अकाउंट चुनें: यहां आपको बैंक अकाउंट का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • प्राइमरी अकाउंट: अब उस बैंक अकाउंट को चुनें जिससे आप सबसे ज्यादा पेमेंट करते हैं।
  • मैनेज यूपीआई नंबर: यहां आपको मैनेज यूपीआई नंबर्स का विकल्प मिलेगा।
  • बदलाव करें: यहां आप अपने मोबाइल नंबर वाली आईडी के बगल में दिए गए डिलीट या एडिट आइकन पर क्लिक करके एक रैंडम स्ट्रिंग या नाम वाली आईडी बना सकते हैं। अब पेमेंट के समय आपका नंबर नहीं, बल्कि वह आईडी दिखाई देगी।
फोन पे पर भी है यही सुविधा:
फोन पे एप में भी आप सेटिंग्स और यूपीआई आईडी सेक्शन में जाकर अपने मोबाइल नंबर वाली आईडी के बजाय नई आईडी एक्टिवेट कर सकते हैं। ध्यान रहे हमेशा अपनी यूपीआई आईडी ऐसी रखें जो आपके नाम या नंबर से मेल न खाती हो, जैसे safety.pay@okaxis या कोई रैंडम नंबर।

ये भी पढ़े: Cyber Fraud: बॉम्बे हाई कोर्ट की जज के साथ लाखों की ठगी, रिवॉर्ड पॉइंट्स के चक्कर में लगा चूना; ऐसे बचें आप

यूपीआई  इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

डिजिटल पेमेंट सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें:
  • किसी के साथ यूपीआई पिन साझा न करें।
  • संदिग्ध लिंक या क्यूआर कोड स्कैन न करें।
  • अनजान कॉल पर बैंक या पेमेंट डिटेल्स न दें।
  • केवल भरोसेमंद एप से ही पेमेंट करें।
  • समय-समय पर यूपीआई एप की सिक्योरिटी सेटिंग्स चेक करें।

भारत में यूपीआई  का बढ़ता इस्तेमाल
भारत में यूपीआई  तेजी से बढ़ता डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) संचालित करता है। हर महीने अरबों ट्रांजेक्शन यूपीआई के जरिए किए जाते हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम में शामिल हो चुका है।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?
  • डेटा सुरक्षा: अनजान लोगों को आपका पर्सनल नंबर नहीं मिल पाएगा, इससे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ सकती है।
  • स्पैम से बचाव: बेवजह की मार्केटिंग कॉल्स और मैसेज कम हो जाते हैं।
  • साइबर फ्रॉड: स्कैमर्स अक्सर नंबर के जरिए ही लोगों को टारगेट करते हैं, इससे वह रास्ता बंद हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed