फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   new aadhaar app crosses 4 crore downloads features services mobile update guide

4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया नया Aadhaar App: अब मोबाइल से अपडेट करें पता, ईमेल और लॉक करें बायोमेट्रिक डेटा

Mon, 20 Jul 2026 06:08 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 06:08 PM IST
सार

आधार कार्ड से जुड़े काम अब और आसान हो गए हैं। नया Aadhaar एप 4 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है। इस एप के जरिए मोबाइल नंबर, पता और ईमेल अपडेट करने से लेकर e-Aadhaar डाउनलोड, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक और फेस ID से वेरिफिकेशन जैसी कई सुविधाएं सीधे स्मार्टफोन पर मिल रही हैं।

विज्ञापन
new aadhaar app crosses 4 crore downloads features services mobile update guide
नए आधार एप में मोबाइल सेवाएं बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधार कार्ड से जुड़े कामों के लिए अब बार-बार सेवा केंद्र जाने की जरूरत कम होती जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने जानकारी दी है कि नया Aadhaar App अब तक 4 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है। यह ऐप लोगों को स्मार्टफोन से ही आधार से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
विज्ञापन


सरकार के मुताबिक, नए एप के जरिए अब तक 49 लाख मोबाइल नंबर, 11.65 लाख पते और 12.5 लाख ईमेल एड्रेस अपडेट किए जा चुके हैं। वहीं, बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक फीचर का इस्तेमाल 1.91 करोड़ से ज्यादा बार किया गया है।
विज्ञापन

mAadhaar की जगह आया नया Aadhaar App

सरकार ने 28 जनवरी 2026 को इस नए एप को लॉन्च किया था। इसे अगली पीढ़ी के डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया गया, ताकि लोगों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऐप ने पुराने mAadhaar App की जगह ली है। पिछले कुछ महीनों से UIDAI लगातार यूजर्स से नए Aadhaar App पर स्विच करने की अपील कर रहा है। यह ऐप Android और iPhone (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

नए Aadhaar App में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?


नया एप आधार से जुड़े कई जरूरी कामों को एक ही जगह आसान बनाता है। इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स हैं:
  • फेस आईडी ऑथेंटिकेशन: अब चेहरे की पहचान से सुरक्षित लॉगिन।
  • QR-बेस्ड कॉन्टैक्ट कार्ड: अब अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स सुरक्षित रूप से शेयर करने का विकल्प मिल रहा है।
  • बायोमेट्रिक कंट्रोल: सिर्फ एक क्लिक से अपने फिंगरप्रिंट/आईरिस डेटा को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है।
  • सिलेक्टिव डेटा शेयरिंग: इससे आप खुद तय करेंगे कि सामने वाले को आपके आधार की कितनी जानकारी देनी है।
  • मल्टीपल प्रोफाइल्स: एक ही फोन में अपने परिवार के 5 सदस्यों तक के आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं।
  • आसान अपडेट्स: मोबाइल नंबर, घर का पता और ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सुविधा।
  • ई-आधार (e-Aadhaar): अपना डिजिटल आधार कार्ड तुरंत डाउनलोड कर फोन में सेव रख सकते हैं।

फ्री Aadhaar डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा बढ़ी

UIDAI ने नागरिकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। फ्री ऑनलाइन आधार डॉक्यूमेंट अपडेट सर्विस की डेडलाइन पूरे एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। आधिकारिक मेमोरेंडम के मुताबिक, अब आप 15 जून 2026 के बजाय 14 जून 2027 तक आधार पोर्टल पर अपनी पहचान और पते के दस्तावेज बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपडेट और वेरिफाई कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने के क्या हैं नियम?

  • मोबाइल नंबर: अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर पहले से आधार से लिंक है और वह आपके पास मौजूद है, तो आप नए आधार ऐप के जरिए इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपका पुराना नंबर खो गया है या आपने कभी नंबर रजिस्टर ही नहीं कराया, तो आपको अपना नंबर जुड़वाने के लिए नज़दीकी 'आधार सेवा केंद्र' जाना ही होगा।
  • घर का पता: आप एप के जरिए अपना पता भी बदल सकते हैं। UIDAI ने 'हेड ऑफ फैमिली' यानी परिवार के मुखिया के जरिए भी पता अपडेट करने की सुविधा दी है। इस नियम के तहत, अगर परिवार के किसी एक सदस्य के आधार में सही पता दर्ज है, तो वह नए आधार ऐप के जरिए घर के अन्य सदस्यों के एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट को अप्रूव कर सकता है।

ईमेल अपडेट पर बचेंगे 75 रुपये

1 जुलाई 2026 से आधार ऐप पर ईमेल अपडेट करने का नया फीचर भी लाइव हो चुका है। सरकार ने ऐलान किया है कि 31 दिसंबर 2026 तक आधार ऐप के माध्यम से किए गए ईमेल अपडेट्स पर लगने वाली 75 रुपये की फीस पूरी तरह से माफ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed