सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   New WhatsApp iOS Feature: Share Photos Without Closing Chat Design Revamped

बदलने वाला है iPhone यूजर्स के WhatsApp चलाने का अंदाज: आने वाला है नया फीचर, बिना चैट बंद किए शेयर होंगी फोटो

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 23 May 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp iOS Update: आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चैटिंग अब और भी मजेदार और फास्ट होने वाला है। कंपनी ने एक मीडिया अटैचमेंट शीट रोलआउट करने की तैयारी में है। जिससे यूजर्स चैट स्क्रीन पर नजर बनाए रखते हुए अपनी रीसेंट फाइल्स को तुरंत शेयर कर सकेंगे। जानें क्या है यह नया 4x4 ग्रिड लेआउट और यह कैसे काम करेगा।
 

New WhatsApp iOS Feature: Share Photos Without Closing Chat Design Revamped
व्हाट्सएप अपडेट - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

WhatsApp New Attachment Sheet: व्हाट्सएप ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया और ज्यादा स्मार्ट मीडिया शेयरिंग का अनुभव लाने की तैयारी में है। फिलहाल कंपनी  iOS एप में अटैचमेंट पेज का नया डिजाइन टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स बिना चैट स्क्रीन छोड़े कोई दूसरे नंबर से आई फोटो और वीडियो को तुरंत शेयर कर सकेंगे। इस अपडेट में मीडिया फाइल्स 4×4 ग्रिड लेआउट में दिखाई देंगी, जिससे शेयरिंग पहले से ज्यादा तेज और आसान हो सकती है।




रीडिजाइन किए गए मीडिया अटैचमेंट शीट में क्या है खास?



WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स के लिए नया मीडिया अटैचमेंट शीट रोलआउट कर रहा है। इसकी खासियत की बात करें तो यह कुछ इस प्रकार है...
विज्ञापन
विज्ञापन
  • 4x4 ग्रिड लेआउट: नए अपडेट के बाद, जब आप चैट में अटैचमेंट खोलेंगे, तो सामान्य शेयर आइकॉन्स (जैसे डॉक्यूमेंट, लोकेशन आदि) के ठीक नीचे एक कॉम्पैक्ट प्रीव्यू एरिया दिखाई देगा। यहां आपकी हालिया फाइल्स, फोटोज और वीडियोज एक 4x4 ग्रिड लेआउट में सजी हुई मिलेंगी।
  • विज्ञापन
  • चैट रहेगी एक्टिव: अभी तक मीडिया अटैच करने के लिए पूरी गैलरी खुल जाती थी, जिससे बैकग्राउंड की चैट छिप जाती थी। लेकिन इस नए रिसेंट सेक्शन की मदद से चैट बैकग्राउंड में साफ दिखती रहेगी और आप बिना अपना ध्यान भटकाण् मीडिया से शेयरिंग कर सकेंगे। यानी जो पहले यूजर्स को Gallery या अलग स्क्रीन में जाना पड़ता था, अब वह समय बचेगा और प्रक्रिया काफी फास्ट और स्मूद हो जाएगी।
कहां मिलेगा यह नया रिसेंट सेक्शन?



यह शानदार फीचर यूजर्स को WhatsApp for iOS के वर्जन 26.19.75 में मिलने की बात कही जा रही है। स्क्रीनशॉट और रिपोर्ट के अनुसार, इस शीट के ऊपरी हिस्से में हमेशा की तरह डॉक्यूमेंट, कैमरा, गैलरी, लोकेशन और ऑडियो जैसे शेयरिंग विकल्प बने रहेंगे, जबकि उनके ठीक नीचे रीसेंट मीडिया फाइल्स का शॉर्टकट ग्रिड होगा। इससे यूजर्स का समय बचेगा और बार-बार गैलरी के अंदर जाकर फोटो ढूंढने की झंझट खत्म हो जाएगी।

यूजर्स कैसे इस्तेमाल करेंगे?



अगर आप एक आईफोन यूजर हैं, तो इस नए इंटरफेस को एक्सेस करना आपके लिए बेहद आसान है:
  • सबसे पहले अपनी किसी भी व्हाट्सएप चैट को ओपन करना होगा।
  • फिर चैट बॉक्स के बगल में दिए गए प्लस (+) बटन पर टैप करें।
  • अब आपके सामने नया अटैचमेंट शीट सेक्शन खुलकर आ जाएगा, जहां नीचे रीसेंट फाइल्स दिखेंगी।
यहां ध्यान दें कि कंपनी इस फीचर को अभी सभी यूजर्स के लिए एक साथ जारी नहीं कर रही है। वर्तमान में यह केवल चुनिंदा iOS बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। ऐसा माना जा रहा है कि व्हाट्सएप दुनिया भर के आईफोन यूजर्स के लिए ग्लोबल रोलआउट करने से पहले इसकी परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी की टेस्टिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed