Samvad App: देसी मैसेजिंग एप संवाद जल्द होगा लॉन्च, DRDO ने दी हरी झंडी
एक एप का नाम संवाद (Samvad) और दूसरे का संदेश (Sandes) था। अब Samvad को लेकर खबर आई है। अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने संवाद एप को हरी झंडी दे दी है।
विस्तार
देसी मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप Samvad 2021 में चर्चा में आया था। उस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी में कहा गया था कि भारत में व्हाट्सएप जैसे दो मैसेजिंग एप का बीटा टेस्ट हो रहा है। उनमें से एक एप का नाम संवाद (Samvad) और दूसरे का संदेश (Sandes) था। अब Samvad को लेकर खबर आई है। अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने संवाद एप को हरी झंडी दे दी है।
DRDO ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी
DRDO ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि संवाद एप ने सिक्योरिटी टेस्ट को पास कर लिया है। इस एप को सीडॉट ने तैयार किया है। DRDO ने अपने पोस्ट में कहा, 'Samvad एप, जिसे CDoT ने तैयार किया है, उसने DRDO की सिक्योरिटी टेस्ट और ट्रस्ट एस्यूरेंस लेवल (TAL) 4 को पास कर लिया है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर एंड टू एंड सिक्योरिटी के साथ वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा देता है।
Samvad app developed by CDoT for IN was security tested by DRDO and cleared for Trust Assurance Level(TAL) 4. The app which runs on Android and iOS provides Voice and text messaging with end to end security.@DefenceMinIndia @SpokespersonMoD @indiannavy pic.twitter.com/Vc69fUKGUf
— DRDO (@DRDO_India) February 16, 2024
आप भी यूज कर सकते हैं Samvad एप
यदि आप चाहें तो Samvad को यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको CDoT की वेबसाइट पर जाकर साइनअप करना होगा। इसके लिए नाम, फोन नंबर और ओटीपी की जरूरत होगी। फिलहाल इसे आमलोगों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। रिलीज होने के बाद इसकी टक्कर व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप से होगी।