सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ai impact entry level jobs ireland youth unemployment us warning

AI: एंट्री-लेवल नौकरियों पर एआई की मार, इस देश में युवाओं की 20% नौकरियां घटीं

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। आयरलैंड में एंट्री-लेवल टेक और फाइनेंस नौकरियों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। नई रिपोर्ट बताती है कि यह रुझान अमेरिका जैसे देशों के लिए भी चेतावनी साबित हो सकता है।

ai impact entry level jobs ireland youth unemployment us warning
सांकेतिक - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कंपनियां भले ही अलग-अलग दावे कर रही हों, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर एंट्री-लेवल नौकरियों पर पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण आयरलैंड है, जहां युवा टेक और फाइनेंस प्रोफेशनल्स को नौकरी के मोर्चे पर झटका लगा है।
Trending Videos


वित्त विभाग की रिपोर्ट में खुलासा
आयरलैंड के वित्त विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 63% नौकरियां एआई के प्रभाव की जद में हैं। हालांकि, इसका असर सबसे ज्यादा 15 से 29 साल के युवाओं पर देखा गया है। 2023 से 2025 के बीच टेक सेक्टर में युवाओं की नौकरियों में 20% की गिरावट आई। वहीं 30 से 59 वर्ष के कर्मचारियों के रोजगार में इसी अवधि में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंस, टेक, सूचना और संचार जैसे ‘हाई-रिस्क’ सेक्टर में युवाओं का रोजगार 1% घटा, जबकि इन सेक्टरों में कुल मिलाकर नौकरियां बढ़ती रहीं। इसका मतलब है कि कंपनियां नई भर्ती कम कर रही हैं, खासकर एंट्री-लेवल पदों पर।

किन सेक्टरों पर ज्यादा खतरा?
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-2025 के बीच फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक जैसे एआई-हाई-रिस्क सेक्टर में रोजगार वृद्धि सिर्फ 4% रही। इसके अलावा रियल एस्टेट, बीमा, लीगल, अकाउंटिंग, डिफेंस और रिटेल सेक्टर भी जोखिम वाले क्षेत्रों में गिने गए हैं। इसके उलट, कंस्ट्रक्शन और हेल्थकेयर जैसे लो-रिस्क सेक्टर में 6.25% की बेहतर वृद्धि देखी गई।

क्यों अहम है आयरलैंड का मामला?
करीब 53 लाख की आबादी वाले आयरलैंड में कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय टेक और बैंकिंग कंपनियों के मुख्यालय हैं। नवंबर 2025 में वहां इंडीड पर पोस्ट की गई 11% से ज्यादा नौकरियों में एआई से जुड़े शब्द शामिल थे जो अमेरिका और यूरोप के मुकाबले लगभग तीन गुना अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि AI के कारण बड़े पैमाने पर मौजूदा कर्मचारियों की छंटनी नहीं हुई, बल्कि नई भर्ती और एंट्री-लेवल अवसरों में कमी आई है।

युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी
आयरलैंड में युवाओं की बेरोजगारी दर लगभग 12% तक पहुंच गई है और 2024 की तीसरी तिमाही से यह लगातार बढ़ रही है। हालांकि आयरलैंड यूरोपीय संघ में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा STEM ग्रेजुएट्स वाला देश है और एआई टैलेंट के लिए भी जाना जाता है, लेकिन तेजी से बदलती तकनीक ने पारंपरिक करियर रास्तों को अस्थिर कर दिया है।

टेक लीडर्स भी दे चुके हैं चेतावनी
स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, अमेरिका में 22 से 25 साल के युवाओं में एआई-एक्सपोज्ड नौकरियों में 16% की सापेक्ष गिरावट दर्ज की गई है।

माइक्रोसॉफ्ट के एआई प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने हाल ही में कहा कि कंप्यूटर पर बैठकर किए जाने वाले अधिकतर व्हाइट-कॉलर काम अगले 18 महीनों में ऑटोमेट हो सकते हैं।

वहीं एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो आमोदेई ने चेतावनी दी है कि अगले पांच वर्षों में एंट्री-लेवल व्हाइट-कॉलर नौकरियों का आधा हिस्सा खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed