{"_id":"69c52c6707164dc491084c4e","slug":"airtel-3999-plan-365-days-daily-data-benefit-unlimited-5g-ott-details-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Airtel का ₹3999 वाला खास प्लान: 365 दिन तक रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और JioHotstar वाला जबरदस्त रिचार्ज","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Airtel का ₹3999 वाला खास प्लान: 365 दिन तक रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और JioHotstar वाला जबरदस्त रिचार्ज
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार
Bharti Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला शानदार प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G एक्सेस और OTT समेत कई प्रीमियम बेनिफिट्स मिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
एयरटेल के इस प्लान में कई फायदे एक साथ मिलते हैं
- फोटो : AIRTEL
विज्ञापन
विस्तार
आजकल जहां मोबाइल रिचार्ज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं भारती एयरटेल का यह सालाना प्लान बचत का एक बेहतरीन जरिया बनकर उभरा है। 3999 रुपये की कीमत वाला यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानी एक बार पैसे खर्च कीजिए और पूरे साल के लिए कॉलिंग और डेटा की टेंशन को भूल जाइए। आइए इस प्लान के फायदों के बारे में आपको बताते हैं।
रोजाना डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
OTT और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
अनलिमिटेड 5G और अन्य फायदे
क्यों शाक है यह प्लान?
Trending Videos
रोजाना डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
- इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। पूरे साल में यह डेटा काफी ज्यादा हो जाता है, जिससे स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग आसान हो जाती है।
- साथ ही, प्लान में लोकल और एसटीडी दोनों तरह की अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं।
- अगर दैनिक डेटा खत्म हो जाता है, तब भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OTT और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
- इस प्लान के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री मिलता है। यूजर्स लाइव क्रिकेट, मूवी और वेब सीरीज का आनंद बिना अतिरिक्त खर्च के उठा सकते हैं।
- इसके अलावा Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई जाती है।
अनलिमिटेड 5G और अन्य फायदे
- अगर आपके इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है।
- इसके साथ ही यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स सेट करने की सुविधा भी दी जाती है।
क्यों शाक है यह प्लान?
- यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का फायदा लेना चाहते हैं।
- डेटा, OTT, 5G और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को मिलाकर यह एक ऑल-इन-वन पैकेज बन जाता है।