Airtel यूजर्स की लगी लॉटरी: फ्री में मिल रहा 3,800 रुपये का फ्री सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
Airtel Insider Premium Subscription For Free: भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एयरटेल इनसाइडर नाम से एक नया रिवॉर्ड प्रोग्राम पेश किया है। इस प्रोग्राम के तहत एयटेल थैंक्स एप यूजर्स को करीब 3,800 रुपये की कीमत वाले सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन शानदार ऑफर्स को क्लेम करने का सबसे आसान तरीका क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने एयरटेल इंसाइडर नाम से एक नया रिवॉर्ड प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत एयरटेल यूजर्स को लगभग 3,800 रुपये तक के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दिए जा रहे हैं।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह नया फीचर एयरटेल थैंक्स एप पर कई यूजर्स को दिखाई दे रहा है। आइए समझते हैं कि यह ऑफर क्या है और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।
एयरटेल इंसाइडर क्या है?
यह एयरटेल का एक नया लॉयल्टी या रिवॉर्ड प्रोग्राम है। इसका मकसद ग्राहकों को उनके रिचार्ज के अलावा कुछ एक्स्ट्रा लाइफस्टाइल और डिजिटल फायदे देना है। यह प्रोग्राम आपको एयरटेल थैंक्स एप के रिवॉर्ड्स और OTT सेक्शन में देखने को मिल जाएगा।
यूजर्स को क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं?
इस प्रोग्राम के तहत फिलहाल दो बड़े और महंगे सब्सक्रिप्शन फ्री में दिए जा रहे हैं:
- LinkedIn Premium (3 महीने के लिए फ्री): इस सब्सक्रिप्शन की असल कीमत 2,997 रुपये है। इसके जरिए आप जॉब्स के लिए बेहतर तरीके से अप्लाई कर सकते हैं, यह देख सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल कौन चेक कर रहा है, और लिंक्डइन लर्निंग के कोर्सेज का एक्सेस भी पा सकते हैं।
- EazyDiner Prime (2 महीने के लिए फ्री): इसकी कीमत लगभग 850 रुपये है। अगर आपको बाहर खाना पसंद है, तो इसके जरिए आपको कई शानदार रेस्टोरेंट्स में डाइनिंग पर भारी छूट और स्पेशल ऑफर्स मिलते हैं।
इन ऑफर्स को कैसे क्लेम करें?
ध्यान दें: ये ऑफर्स आपके नंबर पर अपने-आप एक्टिवेट नहीं होंगे। इन्हें आपको एप में जाकर खुद क्लेम करना होगा। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने फोन में एयरटेल थैंक्स एप खोलें।
- होम स्क्रीन पर दाईं तरफ नीचे की ओर आपको एयरटेल इंसाइडर का एक छोटा पॉप-अप बैनर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अगर बैनर नहीं दिखता है, तो एप के रिवार्ड्स एंड ओटीटी सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको ऑफर्स दिखेंगे, जिन्हें आप ब्राउज करके क्लेम बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसी पेज पर क्लेम्ड बेनिफिट्स का एक अलग सेक्शन भी है, जहां से आप चेक कर सकते हैं कि आपने कौन-से ऑफर पहले ही एक्टिवेट कर लिए हैं।
अगर आपको यह ऑफर न दिखे तो क्या करें?
चूंकि यह प्रोग्राम अभी टेस्टिंग या शुरुआती फेज में हो सकता है, इसलिए हो सकता है कि यह सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध न हो। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर पर जाकर अपना एयरटेल थैंक्स एप अपडेट करें। अपडेट करने के बाद भी अगर आपको एयरटेल इंसाइडर का विकल्प या बैनर नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आपका नंबर इस ऑफर के लिए पात्र नहीं है।