सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   jio vs vi 859 recharge plan comparison best benefits hindi

Jio vs Vi: 859 रुपये वाले प्लान में किसका पलड़ा भारी? जानिए कौन दे रहा है ज्यादा वैल्यू

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी वाला ₹859 का रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो Jio और Vi दोनों के पास यह प्लान मौजूद है। लेकिन डेटा, 5G, OTT और AI बेनिफिट्स के मामले में दोनों के बीच बड़ा अंतर है। जानिए किस प्लान में मिलती है ज्यादा वैल्यू।

jio vs vi 859 recharge plan comparison best benefits hindi
जानिए किसका प्लान है बेहतर - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
विज्ञापन

विस्तार

टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों को लुभाने की होड़ मची है। अगर आप मीडियम-टर्म वैलिडिटी वाला कोई बेहतरीन रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो 859 रुपये का प्लान सबसे सटीक बैठता है। इस प्राइस सेगमेंट में रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) दोनों ही 84 दिनों की वैलिडिटी वाले दमदार प्लान दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि असली 'पैसा वसूल' डील कौन सी है? आइए जानते हैं दोनों कंपनियां अपने प्लान में आपको क्या वैल्यू दे रही है।

Jio के 859 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

  • Jio का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। 
  • इसके अलावा यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar का एक्सेस और 50GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। 
  • सबसे खास बात यह है कि कंपनी 35,100 रुपये कीमत वाला Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन 18 महीनों के लिए फ्री दे रही है। हालांकि इस लाभ को जारी रखने के लिए यूजर को लगातार 349 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • Jio अपने 5G नेटवर्क पर बिना किसी डेटा लिमिट के अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है।

Vi के 859 रुपये वाले प्लान में क्या है खास?

  • Vi का 859 रुपये वाला प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के साथ आता है। हालांकि इसमें रोज सिर्फ 1.5GB डेटा मिलता है।
  • विज्ञापन
  • कंपनी कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी देती है, जिनमें डेटा डिलाइट, वीकएंड डेटा रोलओवर. बिंज ऑल नाइट और Vi MTV सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे शामिल हैं।
  • Vi भी 5G डेटा ऑफर करता है, लेकिन यह पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। कंपनी 28 दिनों के लिए 300GB 5G डेटा की सीमा तय करती है, जिसके बाद अगला 300GB कोटा अगले 28 दिन के लिए मिलता है।

कौन-सा प्लान है बेहतर?

  • सीधे तुलना करें तो Jio का प्लान ज्यादा वैल्यू देता है। Jio रोज 2GB डेटा देता है, जबकि Vi सिर्फ 1.5GB डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा JioHotstar, 50GB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini AI Pro जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो Vi के प्लान में नहीं हैं।
  • साथ ही Jio का 5G कई इलाकों में वास्तव में अनलिमिटेड है, जबकि Vi फेयर यूसेज लिमिट के साथ 5G देता है।
  • हालांकि, अगर आपके इलाके में Vi का नेटवर्क ज्यादा मजबूत है और आपकी जरूरतें सीमित हैं, तो Vi भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर 859 रुपये की कीमत पर Jio का प्लान ज्यादा फायदे का सौदा साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed