फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel unlimited 5g hotspot data restriction 300gb limit explained

Airtel अनलिमिटेड 5G की शर्तों से यूजर्स हैरान: Hotspot पर डेटा शेयर नहीं होगा, कुछ प्लान में 300GB की सीमा भी

Fri, 17 Jul 2026 07:17 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 07:17 PM IST
सार

अगर आप Airtel के Unlimited 5G प्लान का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कंपनी की Unlimited 5G डेटा की कुछ ऐसी शर्तें सामने आई हैं जिसने यूजर्स को नाराज कर दिया है। कंपनी की शर्तों के मुताबिक, एयरटेल 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट से शेयर नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
airtel unlimited 5g hotspot data restriction 300gb limit explained
एयरटेल 5G की शर्तों को लेकर इंटरनेट पर हो रही है चर्चा - फोटो : एयरटेल

विस्तार

अगर आप अपने फोन पर 5G प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो उसका एक बड़ा फायदा आपको मिलता है। आप अपने फोन का हॉटस्पॉट ऑन कर लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मुफ्त में अनलिमिटेड इंटरनेट चला सकते हैं या घर के दूसरे सदस्यों के भी फोन को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, 5G इंटरनेट यूजर्स ये फायदा अभी फिलहाल जियो (Jio) ही दे रही है। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एयरटेल के "अनलिमिटेड 5G" इंरनेट की सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, एयरटेल अपने ग्राहकों को कुछ प्लान्स में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट देने का दावा करती है, लेकिन प्लान के टर्म्स एंड कंडिशन पर जब लोगों की नजर गई तो कुछ और ही सच्चाई सामने आई। इतना ही नहीं, यदि आप एयरटेल 5G यूज करते हैं तो हॉटस्पॉट ऑन कर दूसरे डिवाइस में इंटरनेट भी नहीं चला सकते। आखिर, एयरटेल 5G इंटरनेट यूज करने की नियम व शर्तें क्या हैं जिनके बारे में इंटरनेट में हर कोई चर्चा कर रहा है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से नहीं चला सकते इंटरनेट

अगर आप Airtel का अनलिमिटेड 5G प्लान लेकर मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे डिवाइस पर इंटरनेट चलाने की सोच रहे हैं, तो यह मुमकिन नहीं है। कंपनी की शर्तों के अनुसार, अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के माध्यम से दूसरे डिवाइस के साथ साझा नहीं किया जा सकता। यानी 5G डेटा का लाभ केवल उसी फोन तक सीमित रहेगा, जिसमें यह प्लान सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह मामला तब चर्चा में आया, जब कुछ एक्स यूजर्स ने Airtel 5G इंटरनेट के आधिकारिक नियमों का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें साफ लिखा गया है कि अनलिमिटेड 5G डेटा को हॉटस्पॉट के जरिए साझा करने की अनुमति नहीं है और 5G डेटा केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए है। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें इस नियम की जानकारी ही नहीं थी और ऐसी शर्तों को प्लान का प्रचार करते समय साफ-साफ बताया जाना चाहिए।

केवल 300 GB तक 5G डेटा

कुछ यूजर्स ने बताया कि एयरटेल के कुछ प्रीपेड प्लान में Unlimited 4G और 5G डेटा दिया जाता है, लेकिन 30 दिनों के भीतर 300GB तक ही डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि कोई ग्राहक 300 GB से अधिक डेटा इस्तेमाल करता है, तो उसे व्यावसायिक उपयोग माना जाएगा। इस खुलासे के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब प्लान को अनलिमिटेड बताया जा रहा है, तो डेटा सीमा क्यों तय की गई है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी

हॉटस्पॉट प्रतिबंध और 300GB सीमा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई। कई लोगों का कहना है कि अगर अनलिमिटेड डेटा को दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता, तो उसे अनलिमिटेड कहना भ्रामक है।

कुछ यूजर्स ने बताया कि वे लैपटॉप में सिम स्लॉट न होने की वजह से मोबाइल हॉटस्पॉट पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यह प्रतिबंध उनके लिए परेशानी पैदा करता है।

वहीं, कुछ लोगों ने Airtel की तुलना Jio से करते हुए कहा कि Airtel के प्लान महंगे होने के बावजूद इनमें डेटा सीमा और हॉटस्पॉट जैसी पाबंदियां हैं, जिससे अनलिमिटेड का दावा पूरी तरह सच नहीं है।

क्या Jio 5G अनलिमिटेड है?

फिलहाल मार्केट में Jio ही एकमात्र टेलीकॉम कंपनी हैं जो असल में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट दे रही है। Jio के 5G प्लान्स की नियम व शर्तों की लिस्ट में हॉटस्पॉट न चलने या किसी तरह की लिमिट की जानकारी नहीं दी गई है। Jio के 5G प्लान 349 रुपये से शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed