भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या आईफोन के मुकाबले बहुत ज्यादा है। आप में से अधिकतर लोग एंड्रॉयड फोन ही इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आप उन गलतियों पर शायद ही ध्यान देते होंगे जो अधिकतर एंड्रॉयड यूजर्स करते हैं। इस बात से आप भी वाकिफ होंगे कि एंड्रॉयड फोन अक्सर हैकर्स के निशाने पर होते हैं। मैलेवयर के अलावा भी एंड्रॉयड फोन में कई ऐसे एप्स होते हैं जो लोगों को विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते हैं। आज हम आपको 7 ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो एंड्रॉयड यूजर्स अक्सर करते हैं।
काम की खबर: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर करते हैं ये सात गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर पासवर्ड
एंड्रॉयड यूजर्स अक्सर अपने फोन में कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। एंड्रॉयड फोन में आजकल फिंगरप्रिंट के साथ फेस अनलॉक की सुविधा मिल रही है तो आपके लिए बेहतर है कि दोनों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा कोशिश करें कि आपके फोन का पासवर्ड 4 अंकों का नहीं बल्कि अधिक का हो और मजबूत हो।
सभी को पता है कि एंड्रॉयड फोन में सबसे ज्यादा वायरस आते हैं लेकिन एंटी वायरस एप का इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। बाजार में पेड और फ्री दोनों तरह के एंटीवायरस एप मौजूद हैं तो कोशिश करें कि आपके फोन में कोई एक एंटीवायरस हो।
कई यूजर्स हैं जो फ्री के चक्कर में अक्सर अपने फोन में थर्ड पार्टी सोर्स या थर्ड पार्टी एप स्टोर या फिर एपीके फाइल के जरिए किसी एप को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेते हैं जो कि गलत है। थर्ड पार्टी एप आपको और आपके फोन दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में गूगल प्ले-स्टोर के अलावा किसी भी एप स्टोर से एप डाउनलोड ना करें।
एक तो वैसे ही एंड्रॉयड फोन वाली कंपनियां कम अपडेट देती हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इन अपडेट को भी कई लोग डाउनलोड नहीं करते। किसी भी स्मार्टफोन को अपडेट करने बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसमें बग को फिक्स करने के साथ-साथ सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है तो जब भी कोई अपडेट आए तो उसे अपडेट जरूर करें।