{"_id":"6a28c6b612c56143390102f9","slug":"apple-adds-liquid-glass-transparency-control-ios-27-beta-giving-users-more-customization-options-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल ने मानी यूजर्स की बात: अब iPhone में मिलेगा लिक्विड ग्लास इफेक्ट पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या-क्या बदला","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल ने मानी यूजर्स की बात: अब iPhone में मिलेगा लिक्विड ग्लास इफेक्ट पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या-क्या बदला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Apple iOS 27 Beta: एपल का लिक्विड ग्लास डिजाइन जब पहली बार iOS 26 के साथ आया था, तो इसने आईफोन के पूरे लुक को बदल दिया था, लेकिन ज्यादा ट्रांसपेरेंसी होने की वजह से कुछ यूजर्स को इसे पसंद नहीं कर रहे थे, जिसे देखते हुए एपल ने एक बड़ा बदलाव किया । अब यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से आईफोन के इस ग्लॉसी और ग्लास इफेक्ट को कम या ज्यादा कस्टमाइज कर सकेंगे, लेकिन यह नया स्लाइडर टूल काम कैसे करता है? और आप अपने आईफोन में इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Liquid Glass Feature: एपल ने अपने एन लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर यूजर्स से मिले फीडबैक पर तेजी से काम कर रहा है। iOS 27 बीटा के लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने एक नया ट्रांसपेरेंसी कंट्रोल फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब यह तय कर सकेंगे कि उनके आईफोन पर लिक्विड ग्लास इफेक्ट कितना दिखाई दे। यह बदलाव उन लोगों के लिए खास है जिन्हें नया ग्लॉसी और ट्रांसलूसेंट इंटरफेस पसंद तो है, लेकिन इसकी अधिक पारदर्शिता कभी-कभी ध्यान भटकाने वाली लगती थी।
लिक्विड ग्लास डिजाइन क्या है?
आईफोन में लिक्विड ग्लास में कैसे बदलें?
अगर आप एपल के डेवलपर या पब्लिक बीटा टेस्टर हैं और आपने अपने आईफोन पर लेटेस्ट iOS 27 बीटा इंस्टॉल कर लिया है, तो आप इन 5 आसान स्टेप्स से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं:
लिक्विड ग्लास डिजाइन क्या है?
- एपल ने iOS 26 के साथ लिक्विड ग्लास नाम का नया विजुअल डिजाइन पेश किया था। इस डिजाइन के तहत नोटिफिकेशन, कंट्रोल सेंटर, मेन्यू और कई बिल्ट-इन एप्स को ग्लॉसी और ट्रांसलूसेंट लुक दिया गया था।
- इससे iPhone का इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देता है। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना था कि अधिक ट्रांसपेरेंसी के कारण कंटेंट पढ़ना और इंटरफेस को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
- इस टूल की मदद से आईफोन के मेन्यू और इंटरफेस एलिमेंट्स को या तो बिल्कुल साफ (Clearer) किया जा सकता है या फिर उन्हें ज्यादा फ्रॉस्टेड (धुंधला या सॉलिड) बनाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्लाइडर को हिलाते ही बदलाव तुरंत स्क्रीन पर लागू हो जाते हैं, इसके लिए आईफोन को बार-बार रीस्टार्ट करने का कोई झंझट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
आईफोन में लिक्विड ग्लास में कैसे बदलें?
अगर आप एपल के डेवलपर या पब्लिक बीटा टेस्टर हैं और आपने अपने आईफोन पर लेटेस्ट iOS 27 बीटा इंस्टॉल कर लिया है, तो आप इन 5 आसान स्टेप्स से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने आईफोन की मुख्य Settings एप को ओपन करें।
- फिर स्क्रीन को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Appearance वाले विकल्प पर टैप करें।
- यहां आपको उपलब्ध विकल्पों में से Liquid Glass को चुनना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया Transparency Slider (स्लाइडर पट्टी) दिखाई देगा। अगर आप स्लाइडर को बाईं ओर (Left) खींचते हैं, तो ट्रांसपेरेंसी कम हो जाएगी और स्क्रीन के एलिमेंट्स ज्यादा सॉलिड (ठोस) दिखने लगेंगे।
- अगर आप स्लाइडर को दाईं ओर (Right) खींचते हैं, तो ब्लर और ग्लास जैसा फ्यूचरिस्टिक इफेक्ट काफी बढ़ जाएगा।
- जब आपको अपनी पसंद का परफेक्ट अपीयरेंस मिल जाए, तो बस सेटिंग्स एप से बाहर आ जाएं। अब आपकी ओर से किए गए बदलाव ऑटोमैटिकली सेव हो जाएंगे।
- लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी ट्रांसपेरेंसी को लेकर हुई थी। कुछ यूजर्स को इसका फ्यूचरिस्टिक लुक बेहद पसंद आया, जबकि कई लोग ज्यादा साफ और कम डिस्ट्रैक्टिंग इंटरफेस चाहते थे।
- नया Transparency Control दोनों तरह के यूजर्स को उनकी पसंद के अनुसार अनुभव देने की कोशिश करता है। इससे iPhone इंटरफेस पहले से ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइजेबल बन जाता है।