सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple ios 27 ipados 27 macos 27 watchos 27 supported devices list

Apple: इन iPhone, iPad, Mac और Apple Watch को मिलेगा एपल के नए OS अपडेट का सपोर्ट, देखें पूरी लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

WWDC 2026 में Apple ने iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 Golden Gate और watchOS 27 पेश कर दिए हैं। जहां iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, वहीं कई पुराने iPad, Mac और Apple Watch मॉडल्स अब नए फीचर्स से दूर रह जाएंगे। जानिए किन डिवाइस को मिलेगा नया अपडेट और किनका सपोर्ट खत्म हो जाएगा।

apple ios 27 ipados 27 macos 27 watchos 27 supported devices list
एपल के डिवाइस में मिलेगा नए OS का अपडेट - फोटो : एपल
विज्ञापन

विस्तार

Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iPhone, iPad, Mac और Apple Watch के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा किया है। कंपनी ने बेहतर परफॉर्मेंस, नए लिक्विड ग्लास डिजाइन और Siri AI जैसे फीचर्स पेश किए हैं।


हालांकि हर एपल डिवाइस को यह अपडेट नहीं मिलेगा। नए सॉफ्टवेयर का लाभ वही यूजर्स उठा पाएंगे जिनके पास समर्थित हार्डवेयर मौजूद है। कुछ पुराने डिवाइसों का सॉफ्टवेयर सपोर्ट इस बार समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

iPhone यूजर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने iPhone यूजर्स को राहत दी है। iOS 27 उन सभी iPhone मॉडल्स पर उपलब्ध होगा जो पिछले साल iOS 26 को सपोर्ट करते थे। इसका मतलब है कि 2019 में लॉन्च हुआ iPhone 11 भी नया अपडेट प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

इन iPhone मॉडल्स को मिल सकता है iOS 27 का अपडेट

  • iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 16, iPhone 16e, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
  • iPhone Air
  • iPhone SE (दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के मॉडल)

यह भी पढ़ें: अब नहीं अटकेगा iPhone! iOS 27 के साथ Apple ने सुधारीं कई पुरानी गलतियां

इसे Apple के इतिहास की सबसे लंबी iPhone सॉफ्टवेयर सपोर्ट सूची बताया जा रहा है।

इन iPad मॉडल्स को नहीं मिलेगा iPadOS 27

iPad यूजर्स के लिए तस्वीर थोड़ी अलग है। Apple ने कुछ पुराने iPad मॉडल्स का सपोर्ट बंद कर दिया है। इनमें 2018 के iPad Pro समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।

इन iPad मॉडल्स को मिलेगा iPadOS 27

  • iPad Pro 11-inch (दूसरी पीढ़ी या नया)
  • iPad Pro 12.9-inch (चौथी पीढ़ी या नया)
  • iPad Pro 13-inch
  • iPad Air (चौथी पीढ़ी या नया)
  • iPad (9वीं पीढ़ी और नया)
  • iPad mini (6वीं पीढ़ी और नया)

जिन मॉडल्स का सपोर्ट खत्म हुआ

  • iPad Pro 11-inch (2018)
  • iPad Pro 12.9-inch (2018)
  • iPad (8वीं पीढ़ी)
  • iPad mini (5वीं पीढ़ी)
  • iPad Air (3री पीढ़ी)
  • Intel Mac का दौर हुआ खत्म
यह भी पढ़ें: Apple की Siri हुई पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट; बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए भी आए दमदार फीचर्स

Apple ने macOS 27 Golden Gate के साथ एक बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी Intel प्रोसेसर वाले Mac को नया फीचर अपडेट नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि 2020 से पहले लॉन्च हुए लगभग सभी Mac मॉडल्स सॉफ्टवेयर अपडेट की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

इन Mac मॉडल्स को मिलेगा macOS 27 Golden Gate

  • Mac Pro (2023)
  • Mac Studio (2022 और नए मॉडल)
  • Mac mini (2020 और नए मॉडल)
  • iMac (2021 और नए मॉडल)
  • MacBook Pro (2020 और नए मॉडल)
  • MacBook Air (2020 और नए मॉडल)
  • MacBook Neo

इन Apple Watch मॉडल्स को मिल सकता है watchOS 27 अपडेट

  • Apple Watch Series 9
  • Apple Watch Series 10
  • Apple Watch Series 11
  • Apple Watch Ultra 2
  • Apple Watch Ultra 3
  • Apple Watch SE 3

कब से आना शुरू होगा अपडेट?

Apple ने फिलहाल डेवलपर बीटा जारी कर दिया है। पब्लिक बीटा वर्जन का रोलआउट जून-जुलाई तक हो सकता है। वहीं iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 Golden Gate और watchOS 27 का स्टेबल वर्जन इस साल सर्दियों में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed