{"_id":"5d3c004d8ebc3e6cde237f7d","slug":"apple-watch-again-saves-life-of-a-british-man-by-alerting-of-low-heart-rate-know-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एपल वॉच ने फिर बचाई एक शख्स की जान, हृदय गति हो गई थी 40","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल वॉच ने फिर बचाई एक शख्स की जान, हृदय गति हो गई थी 40
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 27 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
APPLE WATCH SERIES 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एपल वॉच पूरी दुनिया में अपनी खासियत के लिए जानी जाती है। एपल वॉच ने एक बार फिर से शानदार परफॉर्मेस देते हुए ब्रिटेन के शख्स की जान बचा ली है। एपल वॉच ने ब्रिटिश नागरिक पॉल हट्टन को अलर्ट भेजा कि उनकी हृदय गति खतरनाक रूप से कम हो रही है। अलर्ट के बाद पॉल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई।
2 of 5
Apple Watch Series 4
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक पॉल हट्टन एक टेक्नोलॉजी लेखक हैं और वे इंग्लैंड के एसेक्स के रहने वाले हैं। उन्हें एपल वॉच पर कम हृदय गति का लगातार अलर्ट मिल रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक पॉल की हृदय गति 40 बीट प्रति मिनट से भी कम हो गई थी।
3 of 5
Apple Watch Series 3 cellular
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब एपल वॉच ने किसी की जान बचाई है। इससे पहले भी इसी साल अप्रैल में भी एक रेडिट यूजर ने दावा किया था कि एपल वॉच ने उसकी जान बचाई थी। यूजर की हृदय गति में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा था जिसके बारे में एपल वॉच उन्हें लगातार अलर्ट कर रही थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बाद में बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद कहा कि उन्हें टैचीकार्डिया है, जिसके परिणामस्वरूप दिल 100 बीपीएम से अधिक तेजी से धड़क रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Apple Watch Series 4
इसी तरह इसी साल फरवरी में नॉर्वे के 67 वर्षीय तोरलव ओस्टवांग ने की जान एपल वॉच 4 ने बचाई थी। दरअसल तोरलव बाथरूम में गिर गए थे और बेहोश गए, लेकिन उनके गिरते ही एपल वॉच ने इमरजेंसी अलर्ट भेज दिया था जिसकी वजह से उनकी जान बची। दरअसल एपल वॉच में फॉल डिटेक्शन फीचर है जिसके जरिए गिरने पर वॉच आपातकालीन नंबर पर खुद ही फोन करती है।
विज्ञापन
5 of 5
Apple watch
बता दें कि एपल वॉच सीरीज 4 में फॉल डिटेक्शन के साथ-साथ ECG फीचर दिया गया है। ऐसे में आपको ईसीजी करवाने की भी जरूरत नहीं है। आप एपल वॉच से ही ईसीजी रिपोर्ट निकाल सकते हैं और डॉक्टर्स को दिखा सकते हैं, हालांकि फिलहाल यह फीचर भारत में मौजूद एपल वॉच में नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।