फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   facebook instagram down outage reported by users login post page refresh issue

Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश

Fri, 12 Jun 2026 07:37 PM IST
Nitish Kumar टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 07:37 PM IST
सार

Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम आज शाम 7 बजे के आसपास डाउन हो गए। यूजर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइटों पर नई पोस्ट नहीं दिख रही है। इसके अलावा, प्रोफाइल इंफॉर्मेशन देखने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
facebook instagram down outage reported by users login post page refresh issue
फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए ठप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम आज देर शाम 7 बजे के करीब ठप पड़ गए। दरअसल, यह समस्या फेसबुक और इंस्टाग्राम की वेबसाइट में सामने आ रही है। दोनों प्लेटफॉर्म्स के होम पेज पर यूजर्स को नई पोस्ट नहीं दिख रही है। इसके अलावा यूजर्स नई पोस्ट भी नहीं कर पा रहे है। कई यूजर्स बार-बार पेज क्रैश होने की शिकायत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


फेसबुक-इंस्टाग्राम के पेज हुए क्रैश
फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को उनकी प्रोफाइल इंफॉर्मेशन भी नहीं दिख रही है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक कई यूजर्स ने पेज क्रैश होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। हालांकि, यह समस्या फेसबुक और इंस्टाग्राम के मोबाइल एप्स में सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


मेटा ने की आउटेज की पुष्टि
इस बीच मेटा (Meta) ने भी आउटेज की पुष्टि की। कंपनी के कम्युनिकेशंस वाइस प्रेसिडेंट एंडी स्टोन ने एक्स पर लिखा, “हमें जानकारी है कि फिलहाल लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हमारी टीम इस समस्या को दूर करने पर काम कर रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन




समस्या से परेशान यूजर्स ने डाउन डिटेक्टर के कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि ऐप खोलने पर उसे केवल “खाली पेज” दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने बताया कि वह अचानक अपने अकाउंट से लॉगआउट हो गया और दोबारा साइन इन भी नहीं कर पा रहा है।


दुनिया भर से सामने आ रही दिक्कतें
ध्यान देने वाली बात ये है कि केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक्स पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप पड़ने की शिकायतें कर रहे हैं। इस समस्या के सामने आने के कुछ ही देर बाद एक्स (X) यूजर्स की शिकायतों से भर गया। बताया जा रहा है कि यह समस्या यूएस, यूरोप और एशिया के कुछ देशों में देखी जा रही है।

अकाउंट अपने आप हो गए लॉगआउट
दुनिया भर से कई यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के अपने आप ही लॉगआउट होने की बात भी कही। डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, Instagram से जुड़ी शिकायतों में अचानक भारी उछाल देखने को मिला। आमतौर पर जहां शिकायतों की संख्या करीब 25 के आसपास रहती थी, वहीं यह बढ़कर कुछ ही समय में हजारों तक पहुंच गई। यूजर्स ने एप लोड न होने और प्रोफाइल की जानकारी न देख पाने की शिकायतें भी रिपोर्ट कराईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed