फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे स्टेशन पर Google की मुफ्त में मिलने वाली वाई-फाई सेवा होगी बंद, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 18 Feb 2020 11:07 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
google close free wifi service on more than 400 railway station know all details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली फ्री वाई-फाई सेवा को बंद करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि 400 से ज्यादा स्टेशन पर मुफ्त में मिलने वाली वाई-फाई सेवा को बंद इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि टेलीकॉम बाजार में डाटा प्लान कम कीमत के साथ उपलब्ध हैं। तो ऐसे में अब लोगों को मुफ्त में वाई-फाई की सेवा देने की जरूरत नहीं है। हालांकि, रेलटेल ने कहा है कि यात्रियों को मुफ्त में वाई-फाई की सेवा मिलती रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने फ्री वाई-फाई योजना के लिए भारतीय रेलवे और रेलटेल के साथ साझेदारी की थी, जो अब समाप्त हो गई है।

google close free wifi service on more than 400 railway station know all details in hindi
Google - फोटो : demo pic

गूगल ने कहा- इंटरनेट हुआ सस्ता
गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा है कि भारत में अब इंटरनेट पहले की तुलना में काफी किफायती हो गया है। साथ ही हर एक व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग आसानी से करता है। इसके अलावा ट्राई ने बीते पांच सालों में डाटा प्लांस की कीमतों में 90 फीसदी कटौती की है।

google close free wifi service on more than 400 railway station know all details in hindi
smartphone - फोटो : demo pic

भारतीय उपभोक्ता 10 जीबी डाटा करते हैं इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में भारतीय उपभोक्ता हर महीने करीब 10 जीबी डाटा इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ विशेज्ञों का मानना हैं कि आने वाले वर्षों में यह आकंड़ा 10 जीबी से बढ़कर 20 जीबी तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
google close free wifi service on more than 400 railway station know all details in hindi
गूगल - फोटो : demo pic

गूगल वाई-फाई प्रोग्राम को एकदम से नहीं करेगी बंद
भारत में वाई-फाई प्रोग्राम की सफलता को देखते हुए गूगल ने इसे अन्य देशों में भी पेश करने का फैसला लिया था। लेकिन अब कंपनी इस योजना को भारत में बंद करने जा रही है। हालांकि, गूगल इस योजना को धीरे-धीरे बंद करेगी।

विज्ञापन
google close free wifi service on more than 400 railway station know all details in hindi
Google Assistant

2015 में वाई-फाई योजना की हुई शुरुआत
बता दें कि गूगल ने 2015 में फ्री वाई-फाई योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए कंपनी ने भारतीय रेलवे और रेलटेल के साथ साझेदारी की थी। वहीं, अब भी 400 से ज्यादा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त में वाई-फाई की सेवा दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed