सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   induction cooker water electric shock truth myths

Induction Cooktop: इंडक्शन चूल्हें पर पानी गिरने से क्या वाकई करंट लगता है? जानिए क्या है सच

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार

रसोई गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन कुकर अब एक जरूरत बन गया है। लेकिन इसके साथ करंट लगने और भारी बिजली बिल जैसी कई गलतफहमियां भी जुड़ी हैं। यह लेख इंडक्शन की सुरक्षा और तकनीक से जुड़े हर डर को दूर करता है।

induction cooker water electric shock truth myths
इंडक्शन चूल्हा - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कई देशों में एलपीजी गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में भी गैस आपूर्ति पर दबाव महसूस किया जा रहा है। इसी वजह से कई जगहों पर लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल तेजी से करने लगे हैं। हालांकि इसके साथ ही इंडक्शन कुकर को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं भी मौजूद हैं। यहां हम इंडक्शन चूल्हे से जुड़ी कुछ गलतफहमियों को दूर कर रहे हैं।
Trending Videos


क्या इंडक्शन से बिजली का बिल ज्यादा आता है?
अक्सर यह माना जाता है कि इंडक्शन कुकर इस्तेमाल करने से बिजली का खर्च काफी बढ़ जाता है। लेकिन तकनीकी रूप से इंडक्शन कुकर सीधे बर्तन के तले को गर्म करता है। इसमें ऊर्जा की बर्बादी कम होती है, इसलिए कई मामलों में यह पारंपरिक गैस चूल्हे के मुकाबले ज्यादा किफायती भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

induction cooker water electric shock truth myths
इंडक्शन कुकर - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या हर बर्तन पर नहीं बनता खाना?
यह धारणा आंशिक रूप से सही है। इंडक्शन कुकर पर वही बर्तन काम करते हैं जिनका तला चुंबकीय धातु का होता है, जैसे लोहे या स्टेनलेस स्टील के बर्तन। आजकल बाजार में ज्यादातर कुकवेयर इंडक्शन फ्रेंडली होते हैं।

पानी गिरने पर क्या होगा?
अगर खाना बनाते समय इंडक्शन कुकर पर थोड़ा पानी या सब्जी गिर जाए तो आम तौर पर शॉक लगने का खतरा नहीं होता। लेकिन ज्यादा पानी अंदर चला जाए तो इससे सर्किट को नुकसान पहुंच सकता है और उपकरण खराब हो सकता है। इसलिए कुकर को हमेशा साफ और सूखा रखना बेहतर होता है।

क्या करंट लगने का खतरा रहता है?
कई लोग सोचते हैं कि इंडक्शन कुकर इस्तेमाल करते समय बिजली का झटका लग सकता है। दरअसल, अधिकांश इंडक्शन कुकर की सतह टेम्पर्ड ग्लास या सिरामिक से बनी होती है, जो बिजली का संचालन नहीं करती। खाना पकाते समय केवल बर्तन गर्म होता है, जबकि कुकर की सतह अपेक्षाकृत सुरक्षित रहती है। इसलिए सामान्य परिस्थितियों में करंट लगने की संभावना बेहद कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed