सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ios 27 launch siri ai performance upgrade wwdc 2026

iOS 27 लॉन्च: अब नहीं अटकेगा iPhone! iOS 27 के साथ Apple ने सुधारीं कई पुरानी गलतियां

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

WWDC 2026 में Apple ने iOS 27 पेश कर दिया है। इस बार फोकस डिजाइन बदलने पर नहीं, बल्कि यूजर अनुभव को बेहतर बनाने पर रहा। नया Siri AI, तेज परफॉर्मेंस, कस्टमाइजेबल Liquid Glass इंटरफेस और 2019 के iPhone 11 तक सपोर्ट इसे Apple के सबसे अहम अपडेट्स में से एक बनाते हैं।

ios 27 launch siri ai performance upgrade wwdc 2026
एपल ने iOS 27 किया लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एपल ने अपने सालाना डेवलपर सम्मेलन (WWDC 2026) में iOS 27 का खुलासा कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार कंपनी ने किसी बड़े डिजाइन बदलाव या क्रांतिकारी फीचर की बजाय उन कमियों को दूर करने पर जोर दिया है जिनकी शिकायत यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे।


कंपनी ने नया Siri AI, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक कस्टमाइजेशन विकल्पों के साथ iOS 27 को पेश किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल्स पर उपलब्ध होगा जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी 2019 में लॉन्च हुए iPhone 11 तक को नया अपडेट मिलेगा। यह Apple का अब तक का सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चक्र माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेवलपर बीटा आज से उपलब्ध हो गया है, जबकि पब्लिक बीटा इस गर्मी में आएगा। फाइनल वर्जन इस साल के अंत में जारी किया जाएगा।

Liquid Glass डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव

  • पिछले साल पेश किया गया Liquid Glass डिजाइन कई यूजर्स को पसंद नहीं आया था, जिसके बाद Apple ने इस फीडबैक को गंभीरता से लिया। अब iOS 27 में यूजर्स को एक नया स्लाइडर मिलेगा, जिसकी मदद से वे इंटरफेस की पारदर्शिता को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे।
  • विज्ञापन
  • यूजर्स चाहें तो इसे पूरी तरह अपारदर्शी रख सकते हैं या फिर पूरी तरह ट्रांसपेरेंट बना सकते हैं। इसके अलावा एप आइकॉन पहले से अधिक शार्प और आकर्षक दिखाई देंगे। साइडबार भी अब स्क्रीन के किनारों तक फैले होंगे, जिससे इंटरफेस ज्यादा आधुनिक नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: Apple की Siri हुई पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट; बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए भी आए दमदार फीचर्स

iPhone होगा पहले से कहीं ज्यादा तेज

  • iOS 27 का सबसे बड़ा फायदा इसकी बेहतर परफॉर्मेंस है। Apple के अनुसार एप्स अब 30 प्रतिशत तक तेजी से खुलेंगे। कैमरे से फोटो लेने के बाद तस्वीरें Photo Library में 70 प्रतिशत तक तेजी से दिखाई देंगी।
  • AirDrop ट्रांसफर की स्पीड में भी 80 प्रतिशत तक सुधार किया गया है। वहीं iPad पर बाहरी ड्राइव से फाइल एक्सेस करने की प्रक्रिया पांच गुना तेज हो गई है।
  • कंपनी ने इसके पीछे नए CPU सिड्यूलर को जिम्मेदार बताया है, जो पुराने iPhone 11 तक में भी बेहतर प्रदर्शन देगा।

Search और iMessage को भी मिला बड़ा अपग्रेड

  • Apple ने Spotlight, Photos और Mail के सर्च सिस्टम को पूरी तरह नया बनाया है। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद सिस्टम नया इंडेक्स तैयार करेगा, जिससे फाइल और जानकारी खोजने का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा तेज और सटीक होगा।
  • वहीं iMessage में एक छोटा लेकिन बेहद उपयोगी फीचर जोड़ा गया है। अब फोटो या वीडियो अपलोड के दौरान प्रोग्रेस बार दिखाई देगा। इससे यूजर्स को पता चलता रहेगा कि फाइल भेजने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।

दो साल की देरी के बाद आया नया Siri AI

  • WWDC 2024 में पहली बार जिस Siri AI की झलक दिखाई गई थी, वह अब आखिरकार यूजर्स तक पहुंच रही है। Apple ने पिछले दो वर्षों में इस फीचर को कई बार टाला था, लेकिन अब यह iOS 27 का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर सामने आया है।
  • नया Siri AI अब डायनामिक आइलैंड के भीतर काम करेगा। इसके लिए एक अलग एप भी दिया गया है, जहां यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत देख सकेंगे। यह हिस्ट्री iCloud के जरिए सभी Apple डिवाइसों में सुरक्षित रूप से सिंक होगी।
  • अब Siri स्क्रीन पर दिख रही जानकारी और यूजर के निजी संदर्भ को बेहतर तरीके से समझकर स्वाभाविक बातचीत कर पाएगी। इसकी आवाज भी पहले से अधिक प्राकृतिक और मानवीय बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया 100 स्पीड सेटिंग वाला छोटू फैन, 40 घंटे चलती है बैटरी, 5 मीटर तक फेंकता है हवा

Google Gemini का भी मिला सहारा

Apple ने बताया कि उसके नए फाउंडेशन मॉडल्स को गूगल जेमिनी तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। हालांकि कंपनी ने गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्राइवेट क्लाउड सिस्टम का भी उपयोग किया है। शुरुआत में Siri AI अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी। आने वाले समय में अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।

रोजमर्रा के काम होंगे और आसान

एपल इंटेलिजेंस को सफारी, मैसेज, फोन, कैलेंडर और होम एप्स के साथ गहराई से जोड़ा गया है। अब Notify Me फीचर किसी वेबसाइट में होने वाले बदलावों पर नजर रख सकेगा। वहीं यदि आप किसी एयरलाइन को कॉल कर रहे हैं, तो Siri आपके Mail से कन्फर्मेशन कोड निकालकर तुरंत उपलब्ध करा सकेगा। इसका मकसद यूजर्स के रोजमर्रा के कामों को आसान और तेज बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed