सब्सक्राइब करें

रिलायंस जियो इन ग्राहकों को फिर से फ्री में दे रहा रोज 2 जीबी डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 16 Mar 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Jio Celebrations Pack gives 2gb free data to some users
jio

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रिलायंस जियो हर कुछ महीने पर अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को फ्री में 8 जीबी तक डाटा देता है। जियो यह फ्री डाटा अपने सेलिब्रेशन पैक के तहत देता है। इस बार भी जियो अपने ग्राहकों को यह फ्री डाटा दे रहा है। जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत ग्राहकों को रोज 2 जीबी डाटा और कुल 8 जीबी डाटा मिल रहा है। कई ग्राहकों ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।

Trending Videos
Jio Celebrations Pack gives 2gb free data to some users
MyJio

वहीं यह फ्री डाटा अभी कुछ लोगों को ही मिला है। यह पैक कंपनी धीरे-धीरे अपने यूजर्स के लिए जारी कर रही है। इसके तहत 4 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। अब सवाल यह है कि कैसे पता लगाया जाए कि आपको यह फ्री डाटा मिला है या नहीं। तो इसकी जानकारी के लिए आपको माय जियो ऐप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद ऐप में लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Celebrations Pack gives 2gb free data to some users
jio

लॉगिन करने के बाद माय जियो ऐप में जाएं और नीचे की ओर माय प्लान सेक्शन में जाकर अपना फ्री डाटा चेक करें, हालांकि यदि फिलहाल माय प्लान में आपको फ्री डाटा नहीं दिख रहा है तो आप रात के 12 बजने का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि हर रोज राज 12 बजे के बाद माय प्लान रिफ्रेश होता है। बता दें कि जियो का जियो सेलिब्रेशन पैक पिछले सालों से ही ग्राहकों को मिल रहा है।

Jio Celebrations Pack gives 2gb free data to some users
जियो गीगाफाइबर

बता दें कि जियो के गीगाफाइबर के प्लान जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही जियो गीगाफाइबर की सेवा शुरू करने वाला है और इसके लिए कंपनी सभी ब्रॉडबैंड प्लान जारी करेगी। अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के प्री-व्यू ऑफर के तहत कंपनी 90 दिनों तक आपको हाई-स्पीड इंटरनेट देगी और हर महीने आपको 100 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आपको फ्री में जियो के प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed