फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amazon से खरीदा गया था पुलवामा हमले के लिए IED बम बनाने का केमिकल

Sat, 07 Mar 2020 07:02 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 07 Mar 2020 07:02 PM IST
सार

  • 14 फरवरी 2017 हुआ था पुलवामा अटैक
  • आईईडी बनाने के लिए अमेजन से खरीदे गए केमिकल
  • दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुला राज

विज्ञापन
NIA says Chemical uses to make ied was bought from Amazon for Pulwama attack
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है है कि पुलवामा हमले में इस्तेमाल किए केमिकल ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदे गए थे। बता दें कि हाल ही में पुलिस ने पुलवामा हमले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हुआ है।



NIA says Chemical uses to make ied was bought from Amazon for Pulwama attack
Pulwama terror attack file - फोटो : अमर उजाला

एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक श्रीनगर के 19 वर्षीय वैज उल इस्लाम और पुलवामा जिले के हकीरपोरा इलाके के 32 वर्षीय मोहम्मद अब्बास राथेर को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले हकीरपोरा इलाके से एक ट्रक ड्राइवर और उसकी बेटी को आतंकियों कोपनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

NIA says Chemical uses to make ied was bought from Amazon for Pulwama attack
Pulwama terror attack file - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार किए गए इस्लाम ने ही पुलिस को बताया है कि हमले में इस्तेमाल किए गए आईईडी बनाने केल लिए केमिकल, बैटरी और अन्य जरूरी सामान अमेजन से खरीदे गए थे। इस्लाम ने यह भी बताया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग जैश ए मोहम्मद के निर्देशों पर की थी। उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले की साजिश के तहत इस्लाम ने ये चीजें ऑनलाइन मंगाकर उन्हें स्वयं जैश आतंकवादियों तक पहुंचाया। अधिकारी ने कहा, ‘राठेर भी जैश के लिए काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NIA says Chemical uses to make ied was bought from Amazon for Pulwama attack
Pulwama terror attack file - फोटो : अमर उजाला

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि इस्लाम ने अमेजन से डिलीवरी लेने के बाद सामान को खुद जैश के आतंकियों को सौंपा था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।  उन्होंने बताया कि राठेर ने पुलवामा हमले से पहले कई बार जैश के आतंकवादियों, आत्मघाती बम हमलावर आदिल अहमद डार, समीर अहमद डार और पाकिस्तानी कामरान को भी अपने घर में ठहराया था। अधिकारी ने कहा, उसने आदिल समेत जैश आतंकवादियों को हकरीपुरा में आरोपी तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी इंशा जान के घर में ठहराने में भी सहयोग किया।

विज्ञापन
NIA says Chemical uses to make ied was bought from Amazon for Pulwama attack
पुलवामा आतंकी हमला file - फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि इस्लाम और राठेर को शनिवार को जम्मू में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी रहेगी। एनआईए ने पुलवामा हमला मामले की जांच अपने हाथों में ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed