टेक राउंडअप: मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च हुए ये शानदार स्मार्टफोन्स, छह हजार से लेकर प्रीमियम तक हैं विकल्प
Tech Roundup: मार्च 2026 का पहला हफ्ता स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद रोमांचक रहा है! एपल, मोटोरोला और नथिंग समेत कई बड़ी कंपनियों ने मार्केट में अपने नए डिवाइस उतारे हैं। किफायती आईफोन 17e से लेकर मोटोरोला के शानदार फोल्डेबल रेजर फोल्ड और ₹6,000 से कम कीमत वाले बजट फोन्स तक यूजर्स के लिए अब हर प्राइस सेगमेंट में नए और दमदार विकल्प मौजूद हैं। आइए इस लेख में नजर डालते हैं मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च हुए सभी टॉप स्मार्टफोन्स और उनके फीचर्स पर....
विस्तार
मार्च 2026 के पहले हफ्ते में स्मार्टफोन बाजार में काफी हलचल देखने को मिली है। टेक कंपनियों ने अपने बजट फोन्स से लेकर फ्लैगशिप और महंगे फोल्डेबल डिवाइस तक मार्केट में उतारे हैं। एपल, मोटोरोला, नथिंग और वीवो जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने नए मॉडल्स से यूजर्स का ध्यान खींचा है। अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे हैं या टेक की दुनिया से अपडेट रहना चाहते हैं तो आइए नते हैं इन नए स्मार्टफोन्स के बारे में:
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन
मोटोरोला का नया मोटोरोला एज 70 फ्यूजन भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7s-सीरीज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12GB तक रैम और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
मोटोरोला रेजर फोल्ड
मोटोरोला ने MWC 2026 में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया। इसमें 8.1-इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी इसे प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में पेश कर रही है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है।
वीवो X300 FE
वीवो ने रूस में वीवो X300 FE लॉन्च किया है, जो एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें 6.31-इंच LTPO एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर चलता है।
नथिंग फोन 4a और फोन 4a प्रो
नथिंग ने 5 मार्च को वैश्विक स्तर पर नथिंग फोन 4a और नथिंग फोन 4a प्रो लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन्स में बेहतर चिपसेट, अपग्रेडेड कैमरा और नया Glyph Bar लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जो नथिंग के खास डिजाइन को बरकरार रखता है। यह सीरीज मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश की गई है।
आईफोन 17e
एपल ने आईफोन 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल आईफोन 17e पेश किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹64,900 (256GB) रखी गई है। फोन की बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो चुके हैं। इसमें A19 चिप, 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, 48MP फ्यूजन कैमरा और मैगसेफ सपोर्ट दिया गया है।
टेक्नो पॉप एक्स
टेक्नो ने भारत में बजट सेगमेंट के लिए टेक्नो पॉप एक्स लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹8,499 है और इसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मिलता है। फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले (120Hz) दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर चलता है।
टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5G
MWC 2026 में टेक्नो ने टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5G भी पेश किया। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
एआई+ पल्स 2
भारत में एआई+ पल्स 2 भी लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत ₹5,999 (4GB + 64GB) रखी गई है। इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले (120Hz), 50MP ड्यूल AI रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉयड 16 आधारित NxtQuantum OS पर काम करता है। इसकी बिक्री 11 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
ऑनर मैजिक V6
ऑनर मैजिक V6 को भी MWC 2026 में पेश किया गया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें दो LTPO डिस्प्ले हैं जिनकी पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स तक है। फोन में 6,660mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन-5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, IP68/IP69 रेटिंग और 5 लाख बार फोल्ड टेस्टेड हिंज दिया गया है, जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X