{"_id":"6a55b0465ce5d33a710fbfaf","slug":"google-maps-explained-who-adds-new-places-how-verified-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मैप्स पर कैसे जुड़ते हैं जगहों के नाम?: जानिए कौन देता है जानकारी और वेरिफिकेशन का प्रोसेस","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
गूगल मैप्स पर कैसे जुड़ते हैं जगहों के नाम?: जानिए कौन देता है जानकारी और वेरिफिकेशन का प्रोसेस
Tue, 14 Jul 2026 09:13 AM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:13 AM IST
सार
Google Maps: आज के समय में किसी भी नई जगह का पता ढूंढना हो, नजदीकी पेट्रोल पंप तलाशना हो या किसी दुकान तक पहुंचना हो, तो अधिकतर लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं। अनजान शहरों में तो लोगों का यही सहारा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Maps पर नई दुकानें, सड़कें और जगहों के नाम आखिर आते कहां से हैं? क्या गूगल खुद सारी जानकारी जोड़ता है? आइए जानते हैं इस लेख में।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google Maps Places: देखिए गूगल मैप्स किसी एक स्रोत पर निर्भर नहीं रहता है। प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली सभी जानकारी कई अलग-अलग जगहों से ली जाती हैँ। इनमें स्थानीय व्यवसाय, सरकारी रिकॉड, मैपिंग पार्टनर्स, वेबसाइट्स और गूगल की अपनी मैपिंग व सर्वे प्रक्रिया शामिल होती है। इन सभी स्रोतों से मिली जानकारी को मिलाकर मैप्स को लगातार अपडेट किया जाता है।
ये लोग खुद जोड़ सकते हैं अपनी लोकेशन
आम यूजर्स भी कर सकते हैं अपडेट
हर जानकारी की कई स्तर पर होती है जांच
विज्ञापन
ये लोग खुद जोड़ सकते हैं अपनी लोकेशन
- अगर किसी व्यक्ति ने नया बिजनेस शुरू किया है, तो वह गूगल बिजनेस प्रोफाइल के जरिए अपनी दुकान, ऑफिस या संस्थान की जानकारी खुद दर्ज कर सकता है। इसमें पता, फोन नंबर, वेबसाइट, काम करने का समय और फोटो जैसी जानकारी शामिल की जाती है।
- जानकारी जमा करने के बाद गूगल वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करता है। सत्यापन सफल होने पर वह बिजनेस गूगल मैप्स पर दिखाई देने लगता है।
विज्ञापन
आम यूजर्स भी कर सकते हैं अपडेट
- गूगल मैप्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें आम यूजर्स भी नई जानकारी जोड़ सकते हैं। जैसे मान लीजिए किसी की नई दुकान, सड़क या स्थान का नाम मैप्स पर नहीं दिख रहा है, तो यूजर Add a Place या Suggest an Edit फीचर का इस्तेमाल करके जानकारी भेज सकता है।
- गूगल इस जानकारी की जांच करता है और सही पाए जाने पर उसे मैप्स में शामिल कर देता है।
विज्ञापन
हर जानकारी की कई स्तर पर होती है जांच
- गूगल मैप्स पर कोई भी जानकारी सीधे नहीं दिखाई देती। कंपनी अपने एल्गोरिदम, मशीन लर्निंग सिस्टम और ह्यूमन वेरिफिकेशन की मदद से हर जानकारी की पुष्टि करती है।
- अगर अलग-अलग स्रोतों से एक जैसी जानकारी मिलती है, तो उसके सही होने की संभावना बढ़ जाती है।
- वहीं, अगर कोई जानकारी गलत या भ्रामक पाई जाती है, तो उसे मैप्स से हटाया भी जा सकता है। यही वजह है कि Google Maps लगातार बेहतर होता रहता है।