फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 selected for divisional trials in women's handball

Ambedkar Nagar News: महिला हैंडबॉल के मंडलीय ट्रायल के लिए 10 का चयन

Fri, 23 Oct 2026 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
10 selected for divisional trials in women's handball
शहर के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान अपने साथी ​खिलाड़
अंबेडकरनगर। प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की गेंद पर नियंत्रण, सटीक पास देने, तेजी से गेंद आगे बढ़ाने और गोल करने की क्षमता परखी गई। इसके अलावा खिलाड़ियों की फुर्ती, मैदान में मूवमेंट, आक्रमण के दौरान निर्णय लेने और विरोधी टीम के हमलों को रोकने के कौशल का भी आकलन किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सलोनी, मुस्कान, साक्षी, शताक्षी, अनामिका, सपना, खुशबू, नेहा यादव, साक्षी और दिव्यांजली सिंह शामिल हैं। ये खिलाड़ी शनिवार को अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। यहां सफल होने वाली खिलाड़ियों को प्रदेशीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 28 से 30 अक्तूबर तक झांसी में आयोजित होगी। इसका आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल ट्रायल में नहीं पहुंचा एक भी खिलाड़ी
अंबेडकरनगर। अलीगढ़ में 28 से 31 अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। हालांकि, सुबह से शाम तक एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचा। इसके चलते चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed