सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: Newborn found near kiln, sent to children's home after treatment

UP: दो से चार घंटे की नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंककर चले गए, कपड़े में लिपटी रोती हुई मिली

अमर उजाला नेटवर्क, (राजेसुल्तानपुर) अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली। वो कपड़े में लिपटी हुई थी और रो रही थी। इलाज के बाद उसे बालगृह भेज दिया गया है।

Ambedkarnagar: Newborn found near kiln, sent to children's home after treatment
इलाज के बाद बच्ची को बालगृह भेज दिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में एक नवजात बच्ची को किसी ने जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के स्वस्थ्य होने के बाद उसे बाल गृह भेज दिया गया।
Trending Videos


क्षेत्र के समडीह गांव के दक्षिण जिले की सीमा पर रामफेर यादव के भट्ठे के निकट रविवार की शाम लगभग सात बजे गांव के कुछ बच्चों को झाड़ियों से किसी के रोने की आवाज सुनाई थी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जहां कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची रोती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, नवयुग पालिका योजना को मिली मंजूरी; बनेंगे आधुनिक बिजनेस पार्क

ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले- समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है, ये 2027 में समाप्त हो जाएगी


थानाध्यक्ष अक्षय पटेल के अलावा आजमगढ़ के अतरौलिया थाने की पुलिस भी आ गई। नवजात बच्ची लगभग दो से चार घंटे की बताई जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को भवनाथपुर चौराहे पर निजी अस्पताल में दिखाया।

इसके बाद उसे समाजसेवी गौरव यादव की मदद से अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गौरव यादव व उनकी टीम ने स्वस्थ्य होने के बाद बच्ची को बाल गृह आजमगढ़ भेज दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने मासूम को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की लेकिन सभी को कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की सलाह देते हुए लौटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed