फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bariyavan Incident: Four police personnel, including an inspector, and a Lekhpal suspended.

बरियावन कांड: इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी व लेखपाल निलंबित, रात में बिना बताए ढहा दिए थे घर-दुकान

Tue, 22 Sep 2026 05:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 22 Sep 2026 05:00 PM IST
सार

20 सितंबर की रात बरियावन निवासी रामसीरत समेत अन्य लोगों के घर अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गिरा दिए थे। प्रभारी निरीक्षक की शिथिलता और संदिग्धता प्रतीत होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Bariyavan Incident: Four police personnel, including an inspector, and a Lekhpal suspended.
ध्वस्त किया गया मकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकबरपुर के बरियावन गांव में रात के अंधेरे में जेसीबी से कई घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटना की जानकारी न होने और प्रभावी पर्यवेक्षण न करने के आरोप में अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके साथ हल्का प्रभारी, हेड कांस्टेबल व सिपाही को भी निलंबित किया गया है। वहीं, लेखपाल रोहित लाल को भी निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 20 सितंबर की रात बरियावन निवासी रामसीरत समेत अन्य लोगों के घर अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गिरा दिए थे। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हल्का उपनिरीक्षक अजय कुमार, बीट हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय और कांस्टेबल उपेंद्र यादव से पूछताछ की गई। सभी ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस अधीक्षक ने इसे अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही माना है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक की शिथिलता और संदिग्धता प्रतीत होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, हल्का इंचार्ज अजय कुमार, बीट हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय और कांस्टेबल उपेंद्र यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का लेखपाल रोहित लाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed