{"_id":"69f0feb5655df41ae004ca03","slug":"demand-to-register-an-fir-against-the-accused-in-the-attack-on-the-former-education-minister-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-155259-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूर्व शिक्षा मंत्री पर हमले के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूर्व शिक्षा मंत्री पर हमले के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसका नेतृत्व प्रदेश सचिव प्रभंजन विश्वकर्मा ने किया।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा पर गाजीपुर के कटरिया गांव में हमला हुआ जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वह एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में परिजनों ने मिलने गए थे। हमले में राम आसरे विश्वकर्मा व अन्य कई लोग घायल हो गए थे। महासभा ने हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज करने, किशोरी के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। भगवान दास विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, रवीकांत विश्वकर्मा अर्जुन विश्वकर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X