{"_id":"6ae4dc62f662694ca308bd72","slug":"farmers-troubled-by-secretaries-strike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168249-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सचिवों के हड़ताल से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सचिवों के हड़ताल से किसान परेशान
Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सहकारी समितियों के सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण किसानों को खाद वितरण में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कुल 92 समितियां हैं, जिनमें से 72 पर सचिव तैनात हैं। 22 अक्तूबर से जारी इस हड़ताल के चलते समितियों पर ताले लटके हुए हैं।
शुक्रवार को एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला ने कई समितियों का निरीक्षण किया और लगभग 30 समितियों को खुलवाने में सफलता प्राप्त की। हालांकि, बारिश के कारण खाद वितरण का कार्य प्रभावित रहा। एआर कोऑपरेटिव के अनुसार, शनिवार से साधन सहकारी सचिवों का एक गुट काम पर लौटने की उम्मीद है, जिससे इन समितियों पर किसानों को खाद का वितरण शुरू हो सकेगा।
वहीं, शैलेंद्र तिवारी संघर्ष समिति साधन सचिव परिषद गुट के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ शुक्ला ने बताया कि उनके संगठन के सचिव अभी भी हड़ताल पर हैं।