{"_id":"6a985c7be8de2e111b085a82","slug":"fire-safety-system-at-the-district-hospital-will-change-after-20-years-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164115-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 20 साल बाद बदलेगी जिला अस्पताल की अग्निसुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 20 साल बाद बदलेगी जिला अस्पताल की अग्निसुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर अब अग्निसुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। करीब 20 वर्ष बाद अस्पताल में नए सिरे से फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित करने की तैयारी है। शासन ने इसके लिए 3.96 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। पहली किस्त के रूप में 1.98 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
वर्ष 2005 से संचालित जिला अस्पताल में मौजूदा समय में आग से बचाव के लिए अग्निशमन सिलिंडर और परिसर में जलापूर्ति के लिए पाइप की व्यवस्था है। नई परियोजना के तहत अस्पताल में आधुनिक और स्वचालित फायर सिस्टम लगाया जाएगा। इससे आग लगने की स्थिति में तत्काल अलर्ट मिलने के साथ ही उस पर तेजी से काबू पाने में मदद मिलेगी।
अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कार्ययोजना तैयार कराई थी। महानिदेशक स्वास्थ्य ने अयोध्या मंडल के अपर निदेशक से कार्ययोजना और बजट का आकलन मांगा था। इसके बाद नामित कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा। प्रस्ताव के सापेक्ष शासन ने 3.96 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी।
विज्ञापन
सात हिस्सों को जोड़ेगा नया सिस्टम
नई व्यवस्था में स्वचालित मोटर, पानी का टैंक, पाइपलाइन, फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्टर समेत आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। अस्पताल के चार सामान्य और तीन इमरजेंसी हिस्सों को फायर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। धुआं उठते ही स्मोक डिटेक्टर अलर्ट करेगा, जबकि स्वचालित प्रणाली आग पर नियंत्रण में मदद करेगी। इससे मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुरक्षा और मजबूत होगी।
वर्जन
जिला अस्पताल में स्वचालित फायर सेफ्टी सिस्टम के लिए पूर्व में कार्ययोजना भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। कार्यदायी संस्था से वार्ता कर जल्द काम शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. पीएन यादव, सीएमएस