{"_id":"6a8d14fd044fb7d0e80ee6d0","slug":"head-on-collision-between-sugar-laden-truck-and-school-bus-in-ambedkar-nagar-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, कुछ बच्चों को आईं मालूमी चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, कुछ बच्चों को आईं मालूमी चोटें
Tue, 25 Aug 2026 09:37 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:37 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कुछ बच्चों को मालूमी चोटें आई हैं। उन्हें दूसरे वाहन से स्कूल भेज दिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को चीनी लदे ट्रक और रेडियंट स्कूल, जलालपुर की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा मालीपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर मालीपुर के सुरहुरपुर बाजार के पास हुआ।
विज्ञापन
हादसे के समय स्कूल बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी बच्चों को स्कूल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी है। राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद सभी बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन