{"_id":"6a2aea8e8d4cf52f9c0550ac","slug":"lightning-struck-a-house-three-injured-as-the-wall-collapsed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-158288-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर पर बिजली गिरी, दीवार ढहने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर पर बिजली गिरी, दीवार ढहने से तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। रात करीब ढाई बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मची। हंसवर के ग्राम अरुसा आजमपुर में बिजली गिरने से टिनशेड और दीवार गिर गई जिसमें चार लाेग घायल हो गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों पेड़, 70 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। जलभराव व पेड़ गिरने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया। देर शाम तक बिजली विभाग से लेकर अन्य तमाम विभाग हालात सामान्य करने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
बेटी की शादी से पहले हुआ हादसा
बसखारी। हंसवर क्षेत्र के अरुसा आजमपुर के डड़वां में रात करीब ढाई बजे राम दयाल के घर के टिनशेड, लिंटर व ईंट की दीवार पर बिजली गिर गई। देखते ही देखते टिनशेड व दीवार भरभराकर गिर गई। रामदयाल की बेटी रेनू की बृहस्पतिवार को शादी थी। समारोह में शामिल होने आए भाई सुखई के अलावा शिवानंद (24), सरिता (22) व नंदिनी (15) निवासी विशंभरपुर कर्बला कासिमपुर जलालपुर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। सूचना पर राजस्व लेखपाल रवि किरन ने नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि बिजली गिरने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। दीवार गिरने से लोग घायल हुए हैं।
पेड़ गिरने से आवागमन रहा प्रभावित
बुधवार शाम से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। रात में ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हुआ। रात करीब ढाई बजे तेज आधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर उसरहवा सहित शास्त्रीनगर, अयोध्या मार्ग, सिझौली, बनगांव मार्ग और मीरानपुर जैसे कई मोहल्लों की गलियां जलमग्न हो गईं। हालांकि, बारिश थमने के साथ पानी निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
आलापुर में न्यौरी रामनगर मार्ग पर दो स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। अकबरपुर, जलालपुर, बसखारी, टांडा, केदारनगर में भी कई स्थानों पर पेड़ व डालियां टूटकर गिर गईं। भट्ठों पर पानी भरने ईंटें बर्बाद हो गईं। इसके बाद बृहस्पतिवार को पूरा दिन बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली होती रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक सीताराम मिश्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहा है।